इस बीच राहत यह है कि भिनगा इकौना मुख्य मार्ग से बाढ़ का पानी हट गया है लेकिन कटरा मथुरा मार्ग पर अब भी बाढ़ का पानी चल रहा है। बौद्ध तपोस्थली व बौद्ध मठ मंदिरों सहित तपोस्थली के कई होटल, जेतवन इंटर कॉलेज, तिब्बत बुद्ध विहार, चाइना मंदिर, ग्रेट श्रावस्ती बुद्ध विहार, वर्मा बुद्ध विहार सहित क्षेत्र के डिंगुराजोत, राजगढ़ गुलहरिया, बगहा, मुश्काबाद, खरगौरा गनेश, बाजा जात, चक्र भंडार, खरगूपुर, खरगौरा बस्ती व मोहम्मदपुर राजा सहित दर्जनों गांव के ग्रामीण बाढ़ की विभीषिका झेल रहे हें। जिन्हें राहत सामग्री पहुंचाने के लिए प्रशासन एनडीआरएफ व फ्लड पीएसी के जवानों का सहारा ले रहा है।