अवध के जिलों में बाढ़ से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। बहराइच जिले के महसी /राजीचौराहा में बाढ़ से महसी क्षेत्र में त्राहि-त्राहि मची हुई है। घाघरा और सरयू नदी के बीच में बसे बरुआ कोड़र गांव में तीसरे दिन भी राहत सहायता नहीं पहुंची। उन्हें निकालने के इंतजाम नहीं हो सके। 200 परिवार फंसे हैं। (प्राथमिक स्कूल में भरा बाढ़ का पानी।)
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
जिलाधिकारी ने बाढ़ क्षेत्र का मुआयना कर तबाही देखी।
विज्ञापन
3 of 7
बहराइच के महसी के बाढ़ क्षेत्र गोलागंज में बैलगाड़ी पर मचान बनाकर बैठे लोग।
4 of 7
उधर गोंडा में अलग-अलग बैराजों से पौने दो लाख क्यूसेक पानी घाघरा में छोड़े जाने के बाद इसके पानी का बहाव करनैलगंज से होते अब परसपुर के गांवों में पहुंच गया है। (करनैलगंज के नखहरा गांव में घर खेत खलिहान सब जगह पानी।)
विज्ञापन
5 of 7
गोंडा के कुइया में अपना घर बार छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर जाते लोग।
विज्ञापन
6 of 7
गोंडा के काशीपुर में झोपड़ी में इस तरह भर गया पानी।
बाराबंकी में भी नेपाल से दो दिन छोड़े गए 600884 क्यूसेक पानी बृहस्पतिवार देर रात तक जिले में पहुंचते ही तबाही मचानी शुरू देगी। जिसको लेकर अलर्ट जारी हुआ है।