फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गोरखपुर और ग्वालियर के लिए हवाई सेवा जल्द, यहां देखें शेड्यूल

Fri, 29 Jun 2018 02:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : डेमो
लखनऊ से हवाई सेवाओं का कारवां बढ़ता जा रहा है।अमौसी एयरपोर्ट से गोरखपुर व ग्वालियर के लिए जल्द ही सीधी उड़ान शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : डेमो
 एयर ओडिशा सेवाएं देने को तैयार है। उड़ानों का कार्यक्रम जारी हो चुका है। तारीख को लेकर मंथन चल रहा है। फाइनल होने पर टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : डेमो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना ‘उड़ान’ के अंतर्गत छोटी दूरियों के लिए सस्ती व किफायती विमान सेवाएं शुरू की जा रही हैं। इसमें एटीआर श्रेणी के छोटे विमानों का प्रयोग किया जा रहा है। एयर ओडिशा ने फ्लाइटों का शेड्यूल तैयार कर लिया है और उसे अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है। 

4 of 7
- फोटो : डेमो
इसके अनुसार लखनऊ से गोरखपुर के लिए उड़ान दोपहर 2.25 बजे उड़ान भरकर 3.35 बजे पहुंच जाएगी। वहीं वापसी में गोरखपुर से फ्लाइट दोपहर 3.55 बजे रवाना होकर शाम 4.55 बजे पहुंच जाएगी। हफ्ते में छह दिन यह सेवा यात्रियों को मिलेगी। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : डेमो
वहीं एयर ओडिशा ही लखनऊ से ग्वालियर के लिए विमान सेवा शुरू करने जा रही है। शेड्यूल के मुताबिक ग्वालियर से दोपहर 1.05 बजे फ्लाइट रवाना होकर दोपहर 2.05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में लखनऊ से विमान शाम 6.15 बजे रवाना होकर शाम सवा सात बजे ग्वालियर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : डेमो
अब तक यहां सीधी उड़ान शुरू
 लखनऊ से जयपुर, देहरादून, इलाहाबाद, पटना के लिए डायरेक्ट फ्लाइट सेवा शुरू हो चुकी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : डेमो
सस्ती व किफायती विमान सेवा
यात्रियों की सुविधा के लिए उड़ान स्कीम के तहत सस्ती व किफायती विमान सेवाएं शुरू की जा रही हैं। इसी क्रम में गोरखपुर व ग्वालियर के लिए विमान रवाना होंगे। रवाना पर, एयर ओडिशा के शेड्यूल के बारे में कोई जानकारी नहीं है। न ही एयरलाइन अधिकारियों ने इस बाबत अभी कोई बातचीत की है।’ - सूर्यपाल गंगवार, निदेशक, नागरिक उड्डयन विभाग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें