फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गलत दिशा से आ रहा ट्रेलर कार से टकराया, हंसते-खेलते परिवार की तीन पीढ़ियों के पांच लोगों की मौत

Sun, 13 Apr 2025 04:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

जयपुर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में लखनऊ के एक परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। सभी लोग दर्शन करने के लिए खाटू श्याम मंदिर जा रहे थे।
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
जयपुर में रविवार को जमवारामगढ़ में गलत दिशा से आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर कार से टकरा गया। हादसे में कार सवार ठाकुरगंज के मुसाहिबगंज निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक सिंह (32), पत्नी प्रियांशी (33), बेटी श्री (छह माह), अभिषेक के पिता सत्यप्रकाश (65) और मां रमादेवी(63) की मौके पर ही मौत हो गई।

सत्यप्रकाश परिवार के साथ रहते थे। वह हजरतगंज स्थित वैक्यूम क्लीनर कंपनी में मैनेजर थे। छोटा बेटा अभिषेक नोएडा में एचसीएल कंपनी में और बहू बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा गोमतीनगर में मैनेजर थीं।

विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
सत्य प्रकाश की भतीजी निरुपमा के मुताबिक शनिवार सुबह दस बजे ताऊ-ताई कार से मैनपुरी अपनी बेटी रश्मि और दामाद मयंक के घर के निकले थे। उनके साथ में भाभी प्रियांशी और उनकी बेटी श्री थी।
विज्ञापन

3 of 5
हादसे के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : amar ujala
भाई अभिषेक नोएडा से ही मैनपुरी पहुंच गए थे। वहां से रविवार सुबह सभी खाटू श्याम मंदिर के निकल गए थे। कार भाई अभिषेक चला रहे थे। जबकि दूसरी कार में रश्मि उनके पति मयंक और दो बच्चे जा रहे थे।

4 of 5
सत्यप्रकाश, रमा देवी व छह माह की बच्ची। अभिषेक सिंह व प्रियांशी सिंह। - फोटो : amar ujala
जयपुर के जमवारामगढ़ में काफी आगे निकलने पर जब मयंक ने ससुर सत्य प्रकाश को कॉल किया तो कोई जवाब नहीं मिला। इस पर मयंक गाड़ी मोड़कर दोबारा उन्हें देखने पहुंचे तो कुछ दूरी पर उन्हें क्षतिग्रस्त कार मिली। कार में सवार सभी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
सुबह करीब नौ बजे मयंक ने घटना की जानकारी अभिषेक के बड़े भाई हिमांशु को दी। सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। हिमांशु व परिवार के अन्य लोग जयपुर के लिए निकल गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें