लखनऊ के काकोरी के संन्यासीबाग इलाके में बुधवार सुबह करीब पांच बजे बारातियों से भरी डीसीएम सामने से आ रहे ट्रेलर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
2 of 8
हादसे में डीसीएम सवार पांच बारातियों की मौत हो गई जबकि 40 लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
3 of 8
काकोरी एसओ राम नरेश यादव ने बताया कि बदायूं के नारायन नगला निवासी किसान मुन्नालाल मंगलवार रात करीब दस बजे बेटे टिंकू की बारात लेकर गाजीपुर के लिए निकले थे। टिंकू की शादी गाजीपुर के बिशनपुर निवासी रवीना से होनी थी। टिंकू एक कार में आगे चल रहा था।
4 of 8
सुबह करीब पांच बजे हरदोई रोड पर संन्यासीबाग इलाके में डीसीएम सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में डीसीएम क्षतिग्रस्त होकर पलट गई और सवारियां उछलकर नीचे गिर पड़ीं। कई सवारियां नीचे दब गईं।
विज्ञापन
5 of 8
उधर, ट्रेलर भी सड़क के दूसरी ओर पेड़ों के बीच घुस गया। ग्रामीणों ने किसी तरह लोगों को बाहर निकाला। कुछ लोग डीसीएम में फंस गए थे। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलवाकर उन्हें निकलवाया।
विज्ञापन
6 of 8
हालांकि, तब तक दो बारातियों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों के साथ ही 17 घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां तीन और बारातियों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
7 of 8
ये हुए घायल
दूल्हे के पिता मुन्ना लाला, नरायन नगली निवासी फूल सिंह (47), शेर सिंह (40) व मोहनलाल (40), बरौरा निवासी नत्थूलाल (60), प्रेमपाल (32), नैकुश (55) और नेगसू (50) व योगेश (17), निदानपुरा निवासी नत्थू (60) व बृजपाल (45), मोहम्मदगंज का ललतेश (25) व विनोद (24) तथा कांशीराम नगर जनपद के खलीलपुर के तेज सिंह (40)।
इनकी हुई मौत
दूल्हे के मामा व नरायन नगला निवासी महावीर (30), चचेरा भाई कपूर (22), फुफेरा भाई अलीगढ़ के छर्रा निवासी बॉबी (16), नरायन नगला निवासी सुखराम (18) और रिश्ते के मामा चंद्रपाल (40)।