फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में दो गुटों में होती रही घंटों फायरिंग, तस्वीरें

Tue, 23 Jun 2015 04:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
यूपी की राजधानी लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे के पास पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर चंदरनगर में भूमाफिया और उसके गुर्गों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर पूरे इलाके में दहशत मचा दी। करोड़ों की जमीन पर कब्जे की खातिर माफिया के गुर्गों के बवाल में करीब 60 राउंड फायरिंग हुई।
विज्ञापन

लखनऊ में कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच घंटे भर फायरिंग

2 of 10
नीली बत्ती लगी गाड़ी से आए भू‌माफिया के गुर्गों के साथ लखनऊ बार के उपाध्यक्ष अतुल सिंह व उनके समर्थक वकील भी पहुंचे थे। आरोप है कि गाड़ियां रुकते ही इन लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। तीन लग्जरी गाड़ियों से पहुंचे 20-25 लोगों ने दुकानदारों को धमकाने के साथ तोड़फोड़ भी की। (इलाके में पसरा सन्नाटा।)

विज्ञापन

लखनऊ में कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच घंटे भर फायरिंग

3 of 10
इस बीच, एक दुकानदार भाग कर अपने घर पहुंचा और लाइसेंसी बंदूक से हमलावरों पर गोलियां बरसा दीं। हमलावरों को पीछे हटते देख भीड़ ने पथराव करते हुए एक हमलावर को पिस्टल समेत दबोचा लिया और उसकी कार तोड़ डाली। इतना सब होने के बावजूद पुलिस नहीं पहुंची। फायरिंग और पथराव में 14 लोग घायल हुए।

लखनऊ में कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच घंटे भर फायरिंग

4 of 10
इनमें आठ हमलावर बताए जा रहे हैं। दबंगों के दुस्साहस से भड़के लोगों ने इंस्पेक्टर पर साठगांठ का आरोप लगाते हुए हाइवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। वे एएसपी सिटी के आश्वासन पर माने। दो घंटे यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

लखनऊ में कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच घंटे भर फायरिंग

5 of 10
पुलिस के मुताबिक, आलमबाग बस अड्डे के सामने चंदरनगर में एसबीआई रोड पर 16 हजार वर्ग फीट जमीन पर डेंटर नासिर अहमद व उसके परिवारीजनों के घर और दुकानें हैं। इस पर भूमाफिया बृजेंद्र मुरारी व उसके करीबी लोग मालिकाना हक जताने के साथ कब्जे की फिराक में थे।

विज्ञापन

लखनऊ में कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच घंटे भर फायरिंग

6 of 10
भूमाफिया सोमवार दोपहर दो बजे अपने गुर्गों व वकीलों को साथ लेकर तीन लग्जरी गाड़ियों से मौके पर पहुंचा। असलहाधारियों ने कानपुर रोड की तरफ स्थित दुकानों को बंद कराने के लिए व्यापारियों को धमकाना शुरू किया। इस बीच भूमाफिया अपने गुर्गों के साथ नासिर के डेंटिंग कारखाने पर पहुंचा।

विज्ञापन

लखनऊ में कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच घंटे भर फायरिंग

7 of 10
दुकान व मकान खाली करने की धमकी के साथ फायरिंग करने लगा और वहां खड़ी कार के शीशे तोड़ डाले। नासिर के कारखाने पर फायरिंग होते ही कानपुर रोड पर खड़े गुर्गों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका थर्रा उठा। दुकानों के शटर गिराकर व्यापारी भागने लगे। (दुकानों में हुई तोड़फोड़।)

लखनऊ में कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच घंटे भर फायरिंग

8 of 10
कारखाने पर हमला होते ही नासिर भाग कर अपने घर में घुसा। दरवाजा भीतर से बंद करने के साथ लाइसेंसी बंदूक उठाई और छत पर चढ़कर हमलावरों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। नासिर के मोर्चा संभालने से हमलावरों में भगदड़ मची। (गोलीबारी में टूटे कार से शीशे।)

लखनऊ में कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच घंटे भर फायरिंग

9 of 10
उन्हें पीछे हटते देख आसपास के लोग पथराव करते दौड़े और कार स्टार्ट कर रहे एक हमलावर को पिस्टल समेत दबोच लिया। उसे पीटते हुए चौकी इंचार्ज संतोष सिंह को सौंपा। हमलावरों की फायरिंग से नासिर का रिश्तेदार रियाज अहमद उर्फ गुल्लू, शकील अहमद और टेम्पो की डेंटिंग कराने आया पप्पू यादव घायल हो गया। (गोलीबारी की घटना के बाद लगा जाम।)
विज्ञापन

लखनऊ में कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच घंटे भर फायरिंग

10 of 10
घटना के बाद घंटो मार्ग जाम रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें