फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः बिजली न आने से नाराज लोगों ने फूंक डाले टीवी-रेडियो

विज्ञापन
1 of 8
बिजली न आने से नाराज लोगों ने अपने घरों के इलेक्ट्रानिक सामान ही सामूहिक रूप से फूंक डाले। मामला कानपुर का है, इलेक्ट्रॉनिक सामान फूंकने का मामले बहुत ही सामने आते हैं।
विज्ञापन

यूपीः बिजली न आने से नाराज लोगों ने फूंक डाले टीवी-रेडियो

2 of 8
कानपुर के बर्रा के फत्तेपुर गांव में पांच दिन से बिजली गुल होने से सोमवार को ग्रामीण भड़क गए और मर्दनपुर हाइडिल सबस्टेशन पर धरना देकर हंगामा काटा।
विज्ञापन

यूपीः बिजली न आने से नाराज लोगों ने फूंक डाले टीवी-रेडियो

3 of 8
हंगामे के साथ उन्होंने एक अनोखा काम भी किया। लोगों ने टीवी और रेडियो सड़क पर रखकर आग के हवाले कर दिए। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेई से आश्वासन दिलाकर लोगों को शांत कराया।

यूपीः बिजली न आने से नाराज लोगों ने फूंक डाले टीवी-रेडियो

4 of 8
फत्तेपुर गांव में बीते एक महीने से एक ही फेस से सप्लाई हो रही थी। कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार ट्रांसफार्मर फुंक गया। अब पांच दिन से बिजली गुल है।
विज्ञापन

यूपीः बिजली न आने से नाराज लोगों ने फूंक डाले टीवी-रेडियो

5 of 8
सोमवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। गांव के प्रदीप सिंह, संजय, पंकज, अभिषेक सिंह, हनीलाल, विकास, शालू सिंह, दीपक सिंह, अनुज, जगदीप और सुशील समेत आधा सैकड़ा लोग सबस्टेशन पहुंच गए।
विज्ञापन

यूपीः बिजली न आने से नाराज लोगों ने फूंक डाले टीवी-रेडियो

6 of 8
वहां चार घंटे तक लोगों ने धरना देकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। मामला गरमाता देख हाइडिल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना कर दी। पुलिस ने लोगों की बात सुनने के बाद जेई से फोन पर बात की।
विज्ञापन

यूपीः बिजली न आने से नाराज लोगों ने फूंक डाले टीवी-रेडियो

7 of 8
जेई के शाम तक ट्रांसफार्मर लगवाने के आश्वासन के बाद हंगामा कर रहे लोग गांव लौट गए, लेकिन उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ। गांव पहुंचकर लोगों ने टीवी और रेडियो सड़क पर फेंककर आग के हवाले कर दिए।
विज्ञापन

यूपीः बिजली न आने से नाराज लोगों ने फूंक डाले टीवी-रेडियो

8 of 8
इस संबंध में हाइडिल मर्दनपुर सबस्टेशन के जेई राकेश मौर्या का कहना है देर शाम नया ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू हो गया है। (सभी तस्वीरें: ओपी वाधवानी अमर उजाला, कानपुर)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें