सड़कों पर तड़ातड़ गोलियां चलने लगीं, अफरातफरी मच गई लेकिन कोई पुलिस के हाथ नहीं आया। ये सीन था शनिवार को कानपुर में एसएसपी ऑफिस के सामने का।
विज्ञापन
एसएसपी ऑफिस के सामने टूटा कानून, देखती रही पुलिस
2 of 6
कानपुर में बार एसोसिएशन चुनाव का रिजल्ट आने के बाद समर्थकों ने भारी फोर्स और एसएसपी ऑफिस के सामने हर्ष फायरिंग की।
विज्ञापन
एसएसपी ऑफिस के सामने टूटा कानून, देखती रही पुलिस
3 of 6
तड़ातड़ गोलियां चलने पर पुलिस अफसर इधर-उधर भागे लेकिन फायरिंग करने वाले हाथ नहीं आए। फायरिंग से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।
एसएसपी ऑफिस के सामने टूटा कानून, देखती रही पुलिस
4 of 6
दोनों के समर्थक धारा 144 के बावजूद जुलूस निकालकर नारेबाजी भी करते रहे। किसी तरह का टकराव टालने के लिए भारी फोर्स जुलूसों के साथ चलती रही। एल्डर्स कमेटी ने सुबह नौ बजे से डीसी लॉ कॉलेज में काउंटिंग शुरू कराई।
विज्ञापन
एसएसपी ऑफिस के सामने टूटा कानून, देखती रही पुलिस
5 of 6
इस दौरान सभी प्रत्याशियों के समर्थक बाहर डटे रहे। रह-रहकर नारेबाजी होती रही। बीच-बीच में बारिश के दौरान भी समर्थकों का जोश कम नहीं हुआ और जीत-हार की घोषणा होते ही नारेबाजी तेज हो गई।
विजयी प्रत्याशी बाहर निकलते तो समर्थक उन्हें फूलमालाओं से लादकर कंधों पर उठा लेते। इसी दौरान कुछ समर्थकों ने लाइसेंसी रिवाल्वर-पिस्टल और रायफल से फायरिंग शुरू कर दी। उस वक्त बारिश हो रही थी। गोलियां चलते ही बारिश के बीच पुलिस अफसर दौड़े तो फायरिंग करने वाले खिसक गए।