फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू उपकरण के गोदाम में आग, फंसा परिवार, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Tue, 16 Apr 2019 04:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
धधकता गोदाम - फोटो : amar ujala
लखनऊ के ठाकुरगंज चौराहे पर स्थित होम एप्लायेंसेस की दुकान के दूसरे मंजिल पर बने गोदाम में सोमवार को आग लग गई। जबकि पहली मंजिल पर व्यापारी का परिवार फंस गया। चीख-पुकार पर दुकानदार व कर्मचारी बाहर निकले और पुलिस व फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। करीब 30 मिनट बाद पुलिस ने व्यापारी के परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तीन दमकल वाहनों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

2 of 6
धधकता गोदाम - फोटो : amar ujala
ठाकुरगंज निवासी पंकज गुप्ता की घर के निचले हिस्से में किचन सर्विसेज के नाम से दुकान है। पहली मंजिल पर भाई राजेश व राजकुमार परिवार संग रहते हैं। दूसरे मंजिल पर गोदाम है। सोमवार दोपहर बाद गोदाम में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन

3 of 6
धधकता गोदाम - फोटो : amar ujala
लपटें निकलती देख परिवारीजनों का शोर सुनकर पड़ोसी दौड़े और पानी फेंककर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।

4 of 6
धधकता गोदाम - फोटो : amar ujala
इस बीच राजेश और राजकुमार का परिवार ऊपर ही फंसा रहा। दमकल कर्मियों ने पुलिस की मदद से प्रथम तल पर फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन

5 of 6
वाहनों की कतार - फोटो : amar ujala
क्षेत्राधिकारी चौक दुर्गा प्रसाद तिवारी के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका है। इस दौरान ठाकुरगंज चौराहे के मुख्य मार्ग पर भीड़ जुट गई। इसके चलते हरदोई रोड पर वाहनाें की कतार लग गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वाहनों की कतार - फोटो : amar ujala
सात मिनट की दूरी तय करने में लगे 60 मिनट
ये कोई गली नहीं बलि्क हाईवे है। यहां से कई मंत्री भी निकलते हैं। ठाकुरगंज चौराहे पर घरेलू उपकरण के गोदाम में लगी आग को बुझाने जाते दमकल वाहन को कोनेश्वर चौराहे से ठाकुरगंज तक जाने में करीब एक घंटा लग गया। जबकि अमूमन 5 से 7 मिनट लगते हैं। सड़क पर खडे़ ठेलों, लगीं दुकानों व अवैध पार्किंग ने दमकल के चक्के जाम कर रखे थे। यही नहीं, लोग रास्ता देने के बजाए खुद ही निकलने में लगे रहे। जबकी इस रोड से लेकर घटनास्थल के बीच 3 से 4 जगह पुलिस वाले खडे़ रहते हैं। यहां से कुछ दूरी पर ठाकुरगंज थाना है और 200 कदम पर नगर निगम जोन-6 कार्यालय है। फिर भी मेन रोड पर अतिक्रमण चरम पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें