फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में आतिशबाजी से लगी आग, 20 बाइक व छह घर खाक

Sun, 30 Apr 2017 03:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
लखनऊ के मड़ियांव के सरौरा गांव के राजापुरवा मजरा में शनिवार रात विवाह समारोह में आतिशबाजी के रॉकेट से आग लग गई। अग्निकांड में गांव के बाहरी हिस्से में बने छह घर पूरी तरह से फुंक गए। घरों के आसपास खड़ी जनाती-बरातियों की 20 बाइक भी स्वाहा हो गईं जबकि 15 से अधिक मवेशी जल गए। जिसमें से करीब आठ की मौत हो गई। सूचना पाकर आई फायर ब्रिगेड ने लपटों पर काबू पाया।
विज्ञापन

2 of 6
थाना प्रभारी अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि राजापुरवा निवासी रामअवध की बेटी निशा की शादी पारा के डिप्टीखेड़ा निवासी रामअवतार के बेटे विनय से तय हुई थी। शनिवार रात आठ बजे बरात गांव पहुंची। घर के बाहर बराती आतिशबाजी कर रहे थे। इस दौरान जलता हुआ रॉकेट गांव के बाहरी हिस्से में एक छप्पर पर गिरा। देखते ही देखते छप्पर धू-धूकर जल उठा। लपटों ने आसपास के मकानों को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

3 of 6
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने लपटों पर काबू पाया। हालांकि, तब तक महिपाल, मन्नालाल, सालीग्राम, नंदकिशोर, भगवानदीन और गंगाराम के मकान खाक हो चुके थे। छप्परों के नीचे खड़ी 20 बाइक और 15 से अधिक मवेशी जल गए। जिसमें से करीब आठ की मौत हो गई।

4 of 6
धुएं और घुटन से खांसते-खांसते बेदम हुए बुजुर्ग
आग से भीषण धुआं फैला जिससे आसपास का वातावरण घुटनभरा हो गया। शादी समारोह में आए बुजुर्ग खांसते-खांसते बेदम हो गए। पुलिस ने कई लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
विज्ञापन

5 of 6
गृहस्थी खाक होने से मची चीख-पुकार
अग्निकांड में गृहस्थी स्वाहा होने से महिपाल, मन्नालाल, सालीग्राम, नंदकिशोर, भगवानदीन व गंगाराम के परिवार में चीख-पुकार और रोना-पीटना मच गया। इन परिवारों के लोग शादी में गए थे और घर पर चावल का एक दाना तक नहीं बचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वाहन जलने पर हुआ झगड़ा, पुलिस ने कराए फेरे
अग्निकांड में वाहन जलने से नाराज बरातियों ने हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने समझाने की कोशिश की तो वह अपने वाहन जलने का मुआवजा मांगने लगे। ग्रामीणों ने हादसे में वाहन जलने की बात कही तो वह झगड़ा-मारपीट करने लगे। झगड़े से नाराज होकर कई बराती बिना खाना खाए लौट गए। गांव में तनाव फैल गया। पुलिस को खड़े होकर विवाह की रस्में व फेरे कराने पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें