फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से बैंक में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, तस्वीरें

Mon, 04 Apr 2016 09:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
इंदिरानगर क्षेत्र में सोमवार दोपहर सेक्टर-13 स्थित एक्सिस बैंक के सर्वर रूम में शार्ट शर्किट से आग लग गई। इससे पूरे बैंक परिसर में धुआं भर गया। कर्मचारी जान बचाकर बाहर निकल आए।

 
विज्ञापन

2 of 10
सूचना पर पहुंची फायर की गाड़ी ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। पुलिस के मुताबिक, इंदिरानगर के सेक्टर-13 स्थित नवनिर्मित कांप्लेक्स मुकुट सिटी सेंटर के प्रथम तल में एक्सिस बैंक है। बैंक में 11 कर्मचारियों का स्टाफ है।
विज्ञापन

3 of 10
सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक बैंक के सर्वर रूम से शार्ट शर्किट से आग लग गई। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। बैंक परिसर में धुआं भरने से कर्मचारी जान बचाकर बाहर निकल आए।

4 of 10
बैंक मैनेजर विनोद दुबे ने इसकी सूचना पुलिस समेत फायर सर्विस कंट्रोल रूम में दी। सूचना के करीब बीस मिनट बाद पहुंचे दमकलकर्मियों ने बैंक के अंदर जाने की कोशिश की।
विज्ञापन

5 of 10
मगर धुआं भरा होने से दमकलकर्मी अंदर नहीं घुस पाए। इससे पहले दमकलकर्मियों ने उपकेंद्र पर फोन करके बिजली गुल कराई। इसके बाद बैंक का शीशा तोड़कर धुएं को बाहर निकाला।
विज्ञापन

6 of 10
बैंक परिसर में दाखिल हुए दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग से सर्वर रूम में लगे दो यूपीएस, वायरिंग समेत अन्य उपकरण जलकर स्वाहा हो गए। आग से करीब तीन लाख रुपए का नुकसान होने का अंदेशा है।
विज्ञापन

7 of 10
पानी मत डालों सिस्टम खराब हो जाएगा
फायर कर्मी जब बैंक में प्रवेश किए तो बैंक मैनेजर विनोद दुबे ने सर्वर रूम में पानी डालने से मना कर दिया। उनका कहना था कि बैंक के सारे सिस्टम खराब हो जाऐंगे। इससे बैंक में लाखों रूपये के लागत का सामान व जरूरी कागजात खराब हो जाएंगे।

 

8 of 10
इंदिरानगर फायर ऑफिसर फूलचंद्र गौतम का कहना था कि बैंक में धुएं की निकासी की जगह न होने से फायर कर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। (बाहर मौजूद भीड़।)

9 of 10
=
वहीं बैंक मैनेजर ने लगातार फायरकर्मियों के काम में बाधा डाल रहा था। अगर सर्वर रूम का शीशा तोड़ दिया जाता तो बैंक के अंदर का धुंआ बाहर निकल जाता लेकिन मैनेजर ने इसे तोड़ने से रोक दिया।
विज्ञापन

10 of 10
मास्क न होने के कारण नये रंगरूटों को हुई परेशानी
बैंक के अंदर घुसते ही धुएं के कारण प्रशिक्षु दमकलकर्मी पस्त हो गए। इसके बाद दमकलकर्मियों ने मुंह पर कपड़ा लेपटकर बैंक के अंदर प्रवेश किया। कुछ देर में दमकलकर्मी बाहर निकल आते और सास लेने बाद दोबारा फिर अंदर जाते। धुआं कम होने के बाद बचाव कार्य शुरू हो सका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें