व्यापारियों ने सराफा एवं रेडीमेड से एक्साइज ड्यूटी हटाने की मांग को लेकर प्रदेश बंद किया।  लखनऊ में व्यापारियों ने एक्साइज ड्यूटी के विरोध में जुलूस निकाला और राजभवन का घेराव किया। वित्तमत्री का पुतला फूंका।  व्यापारियों ने आधा दिन दुकानें बंद रखीं और प्रदर्शन करके डीएम को ज्ञापन सौंपा। व्यापारी नेताओं ने कहा कि अब एक्साइज ड्यूटी को हटवाकर ही दम लेंगे।