फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहनलालगंज: अचानक लगी आग में धधकने लगा फ्लोर मिल का गोदाम, कर्मचारी व मजदूर भागे

Sun, 07 Mar 2021 03:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
आग - फोटो : amar ujala
मोहनलालगंज के भागूखेड़ा गांव की फ्लोर मिल में रविवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग मिल के गोदाम में लगी थी जिससे हर तरफ धुंआ ही धुंआ भर गया।

मिल में काम कर रहे कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की पर तेजी से बढ़ती लपटों से थोड़ी ही देर में पूरा गोदाम धधकने लगा।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
 कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग बुझााना शुरू किया पर धुआं भरा होने के कारण आग बुझाने में कठिनाई आ रही है।
विज्ञापन

3 of 5
आग - फोटो : amar ujala
आग बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां लगाई गई हैं लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
मिल मे धुआं भर जाने के कारण आग बुझाने में अड़चन पैदा हो रही है। एहतियातन मिल को खाली करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा के मुताबिक, आग बुझाने की कोशिश की जा रहीं हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें