संजय दत्त अपनी जिंदगी पर बहुत जल्द खुद ही किताब लिखेंगे। इसमें उनके जिंदगी की पूरी कहानी उतारी जाएगी। बृहस्पतिवार शाम अपनी आने वाली फिल्म साहेब, बीबी और गैंगस्टर के प्रमोशन के दौरान पत्रकारों से मिले संजय दत्त ने दिल खोलकर बातें की।
विज्ञापन
2 of 7
फिल्म अभिनेता संजय दत्त
- फोटो : amarujala
उन्होंने बताया कि उनकी कोशिश है कि वे अपनी बायोग्राफी खुद ही पूरी लिखें, लेकिन चूंकि उनको ज्यादा अनुभव नहीं हैं, इसलिए संजय किसी की मदद भी ले सकते हें। गोमतीनगर स्थित एक मल्टीप्लेक्स की ऑडी में पत्रकारों से बातचीत केदौरान संजू मूवी में खुद की जिंदगी को दिखाने पर संतोष जताते हुए संजय ने कहा कि बड़े पर्दे पर उनकी जिंदगी दिखाने केलिए 15 घंटे की भी मूवी कम है। संजय दत्त ने बताया कि जल्द ही उनकी मुन्ना भाई सीरीज की तीसरी मूवी की शूूटिंग की शुरुआत 2019 में हो सकती है। इस पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
3 of 7
फिल्म अभिनेता संजय दत्त
- फोटो : amarujala
जाड़ों में दोबारा लखनऊ में शूट करेंगे
संजय दत्त ने बताया कि प्रस्थानम की शूटिंग के बाद अक्तूबर-नवंबर में वे फिर से लखनऊ में मूवी शूट करने आएंगे। ऋषि कपूर केसाथ लखनऊ बेस्ड एक कॉमेडी मूवी की शूटिंग यहां होगी। लेकिन इससे ज्यादा उन्होंने नहीं बताया।
4 of 7
फिल्म अभिनेता संजय दत्त
- फोटो : amarujala
यूपी में शूट हो रही प्रस्थानम मूवी के लिए सरकार से सब्सिडी के सवाल पर संजय दत्त ने कहा कि वे इसके लिए जरूर अपलाई करेंगे। वैसे भी शूटिंग में उन्हें सरकार प्रशासन का बड़ा सहयोग मिला है।
विज्ञापन
5 of 7
फिल्म अभिनेता संजय दत्त
- फोटो : amarujala
दोस्त कह रहे हैं संजू-पार्ट 2 बननी चाहिए
संजय ने कहा कि संजू में रणबीर ने काफी अच्छा काम किया। काफी कुछ उनकी जिदगी मूवी में दिखा दी, लेकिन मूवी देखने के बाद मेरे तमाम दोस्त कह रहे हैं कि मूवी का पार्ट-2 बनाया जाना चाहिए। खुद मुझे भी लगता है कि मेरी फैमिली और जिंदगी का काफी कुछ हिस्सा छूट गया। अगर संजय दत्त को बड़े पर्दे पर दिखाना है तो 15 घंटे की मूवी भी कम पड़ेगी।
विज्ञापन
6 of 7
फिल्म अभिनेता संजय दत्त
- फोटो : amarujala
उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि अब लखनऊ केपत्रकारों ने कह दिया है तो राजू को बोलूंगा कि वो पार्ट-2 पर भी विचार करें। फिल्म के आखिरी में मीडिया को निशाने पर लेने के सवाल को मजाकिया लहजे में टालते हुये संजय ने जवाब दिया कि 25 साल एक किरदार निशाने पर रहा तीन मिनट उसे भी मौका मिलना ही चाहिये।
बाद में पता चला कि पूर्व सीएम के बंगले के पास शूटिंग कर रहा हूं
एक सवाल के जवाब में संजय दत्त ने कहा कि माल एवेन्यू की जिस कोठी में उन्होंने क्रू के साथ लंबे समय तक शूट किया, उन्हें शुरुआत में नहीं पता था कि उसके पड़ोसी कौन हैं। बाद में क्रू मेंबर्स ने बताया कि मकान के ठीक बगल में पूर्व मुख्यमंत्री के घर के ठीक बगल में शूटिंग कर रहा हूं। क्रू को शायद अखबारों में छपी खबरों से पता चला था।