फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेस छोड़ एक्टर बने अभिमन्यु दसानी, लखनऊ की तहजीब व खानपान के बारे में कही ये बातें

Mon, 09 Dec 2019 02:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
अभिनेता अभिमन्यु दसानी - फोटो : अमर उजाला
‘निकम्मा’ अपनी तरह की अनूठी फिल्म साबित होगी। यह एक ऐसे लड़के की कहानी है, जो पूरी तरह निकम्मा है। पर, उसकी जिंदगी में कुछ ऐसे हालात पैदा होते हैं, जो जीवन के प्रति उसका नजरिया ही बदल देते हैं। वह संजीदा बन जाता है। फिल्म एक्शन, इमोशंस, कॉमेडी व थ्रिल से भरी हुई है। अभिनेता अभिमन्यु दसानी कुछ इसी अंदाज में अपनी जल्द रिलीज होने वाली फिल्म ‘निकम्मा’ के बारे में बताते हैं। राजधानी में उनकी फिल्म की शूटिंग चल रही थी, जहां शूटिंग से फारिग होने के बाद होटल क्लार्क अवध में अमर उजाला से विशेष बातचीत में उन्होंने लखनऊ की नजाकत-नफासत व तहजीब, फिल्म, अदाकारी और अपने कॅरिअर पर खुलकर बातचीत की।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अभिनेता अभिमन्यु दसानी - फोटो : अमर उजाला
अभिमन्यु ने कहा कि फिल्म के निर्देशक साबिर खान हैं और यूट्यूब स्टार शेर्ली शेटिया भी फिल्म में हैं। मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी फिल्म में नजर आएंगी। अभिमन्यु ने बताया कि एक्टिंग की शुरुआत वासन बाला निर्देशित ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ से की, जिसमें लीड रोल किया था।
विज्ञापन

3 of 6
अभिनेता अभिमन्यु दसानी - फोटो : अमर उजाला
इससे पूर्व वह रोहन सिप्पी की फिल्म ‘दम मारो दम’ में असिस्टेंट डायरेक्टर रहे और करीब दस साल तक काम किया। इसी बीच उन्हें एक्टिंग से मोहब्बत हो गई और अमरीका चले गए। जहां द ली स्ट्रासबोर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से अभिनय की दक्षता सीखी।

4 of 6
अभिनेता अभिमन्यु दसानी - फोटो : अमर उजाला
बिजनेस छोड़ बने एक्टर
अभिमन्यु ने बताया कि उन्होंने मार्शल आर्ट सीखा है। उन्होंने मिक्स मार्शल आर्ट की क्लासेज भी दी हैं। इसकेअतिरिक्त फुटबॉल टर्फ, इवेंट प्लानिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर के बिजनेस से भी जुड़े रहे हैं। पिता के इंफ्रास्ट्रक्चर केबिजनेस को लेकर वह पहले लखनऊ आते रहे हैं। बोले, अब बिजनेस छोड़कर एक्टर बना हूं।

 
विज्ञापन

5 of 6
अभिनेता अभिमन्यु दसानी - फोटो : अमर उजाला
लाजवाब तहजीब है लखनऊ की
लखनऊ के बारे में अभिमन्यु ने दिल खोलकर बातें कीं। कहा कि क्रिश्चियन कॉलेज, सआदत अली खां मकबरे सहित अन्य लोकेशनों पर फिल्म की शूटिंग की है। अब स्थिति यह है कि लखनऊ छोड़कर घर जाने का मन नहीं कर रहा है। जी करता है कि कुछ दिन शूटिंग और बढ़ जाती तो अच्छा होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अभिनेता अभिमन्यु दसानी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने यह भी बताया कि लखनऊ की तहजीब, खानपान का कोई जवाब नहीं। यहां के लोग बहुत कोऑपरेटिव हैं। दो फिल्में पाइपलाइन में हैं और मौका मिला तो वेब सीरीज में भी काम करूंगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें