फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत रेजीडेंट डॉक्टरों के बीच जमकर मारपीट व तोड़फोड़, मची अफरातफरी

Mon, 30 Sep 2019 03:34 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
बेहोशी की हालत में भर्ती रेजीडेंट, रेजीडेंटो में हुई भिड़ंत के बाद टूटा पड़ा केबिन का सामान - फोटो : amar ujala
लखनऊ में केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में शनिवार देर रात शराब के नशे में धुत रेजीडेंट आपस में ही भिड़ गए। मेडिसिन व आर्थोपेडिक्स विभाग के रेजीडजेंटों के बीच जमकर जूतम पैजार हुई। इस दौरान आर्थोपेडिक्स विभाग की केबिन चकनाचूर हो गई। आधी रात मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने समझा बुझाकर दोनों पक्षों को शांत कराया। चीफ प्रॉक्टर ने मामले में तहरीर दी है। दूसरी तरफ, मेडिसिन विभाग के रेजीडेंटों ने अलग से तहरीर दी है। जांच कमेटी गठित कर दी गई है। आर्थोपेडिक्स विभाग के रेजीडेंट एक होटल में बर्थडे पार्टी बना रहे थे। यहां जमकर दारू पार्टी हुई। इस दौरान डॉ. रजनीश व डॉ. प्रांजल नशे में धुत होकर बेहोश हो गए। दोनों को लेकर उनके साथी डॉ. सुमन सिंह, डॉ. राजीव शुक्ला, डॉ. धीरेंद्र वर्मा, डॉ. आदर्श सेंगर, डॉ. अनुश्रव राव, डॉ. रोहित ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। ये सातों डॉक्टर भी नशे में थे। डॉ. रजनीश व डॉ. प्रांजल को एमईटीसी वार्ड में भर्ती कराया।
विज्ञापन

2 of 6
रेजीडेंटों में हुई भिड़ंत के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : amar ujala
आर्थोपेडिक्स विभाग के रेजीडेंटों ने मेडिसिन विभाग के रेजीडेंटों से सीनियर रेजीडेंट व संकाय सदस्य को बुलाने की मांग की। इस पर वे इलाज में लापरवाही का आरोप लगाने लगे। इसे लेकर नशे की हालत में पहुंचे आर्थोपेडिक्स विभाग के रेजीडेंटों और मेडिसिन विभाग के रेजीडेंटों में गाली गलौज और हाथापाई हो गई। मेडिसिन विभाग के रेजीडेंटों ने अपने अन्य विभागीय साथियों को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर जूतम पैजार होने लगी। इससे वार्ड में अफरातफरी मच गई। तीमारदार खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मेडिसिन के रेजीडेंटों की संख्या बढ़ने पर आर्थोपेडिक्स विभाग के रेजीडेंट अपने विभाग में भाग गए। इस दौरान पीछा करते हुए मेडिसिन विभाग के रेजीडेंट आर्थोपेडिक्स विभाग पहुंचे। वहां भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई।
विज्ञापन

3 of 6
रेजीडेंटों में हुई भिड़ंत के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : amar ujala
इस दौरान आर्थोपेडिक्स विभाग की केबिन चकनाचूर हो गई और कंप्यूटर भी नष्ट हो गया। परिसर में मौजूद पुलिस चौकी से थाने सूचना भेजी गई। मौके पर चौक थाने की पुलिस और पीएसी पहुंची। भारी संख्या में फोर्स के आने पर रेजीडेंट अपने-अपने विभाग में चले गए। रात करीब दो बजे सीएमएस प्रोफेसर एसएन शंखवार, चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरएएस कुशवाहा, ट्रॉमा आर्थोपेडिक्स प्रभारी प्रो. संतोष कुमार मौके पर पहुंचे। समझा- बुझाकर मामला शांत कराया गया। सुबह पूरे मामले में चीफ प्रॉक्टर ने चौक कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें पूरे विवरण का जिक्र करते हुए तोड़फोड़ करने, अराजकता फैलाने का आरोप लगाया गया है। साथ ही मेडिसिन विभाग के रेजीडेंटों ने आर्थोपेडिक्स विभाग के रेजीडेंटों के खिलाफ भी नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रकरण की जांच के लिए छात्र अधिष्ठाता डीन प्रो. जीपी सिंह के नेतृत्व में कमेटी गठित कर दी गई है।

4 of 6
बेहोशी की हालत में भर्ती रेजीडेंट - फोटो : amar ujala
छेड़खानी व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
मेडिसिन विभाग के रेजीडेंट डॉ. राजीव वर्मा ने चौक कोतवाली में आर्थोपेडिक्स विभाग के रेजीडेंट डॉ. शुभम सिंह, धीरेंद्र वर्मा, डॉ. आदर्श सेंगर, डॉ. राजीव शुक्ला पर वार्ड में मारपीट का आरोप लगाया है। इस दौरान महिला रेजीडेंट से छेड़खानी भी की। शराब के नशे में महिला रेजीडेंट को खींचने की भी कोशिश की। विरोध पर तोड़फोड़ की। मारपीट के दौरान मेडिसिन विभाग के रेजीडेंट डॉ. कृष्णपाल परमार, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. मयंक मिश्रा, डॉ. किंजल दुबे व डॉ. अजहर रिजवी घायल हो गए। पुलिस ने छेड़खानी, मारपीट, बवाल सहित विभिन्न धाराओं में आर्थोपेडिक्स विभाग के रेजीडेंटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चौक कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह का कहना है कि आर्थोपेडिक्स विभाग के रेजीडेंटों ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीसरी रिपोर्ट प्रॉक्टर ने दोनों पक्षों को खिलाफ लिखाई है।
विज्ञापन

5 of 6
रेजीडेंटों में हुई भिड़ंत के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : amar ujala
अचानक चीखने की आवाज सुन खुली आंख
आलमबाग निवासी अशरफ का भाई मेडिसिन विभाग में भर्ती है। वह रात में बरामदे में सो रहे थे। अचानक चीखने की आवाज निकली। कुछ पल के लिए समझ में ही नहीं आया। फिर देखा कि कुछ लोग एक-दूसरे के पीछे भाग रहे हैं। ऐसे में नीचे भागने के सिवा कोई रास्ता नहीं था। कुछ ऐसी ही बात ग्राउंड फ्लोर पर इमरजेंसी मेडिसिन के वार्ड में भर्ती शंकर के पिता श्याम सुंदर भी बताते हैं। उनका कहना है कि अचानक हंगामा होने लगा। सीढ़ियों से ऊपर पहुंचे तो पता चला कि डॉक्टरों के बीच मारपीट हो गई है। इससे इस बात का डर सताता रहा कि कहीं कल हड़ताल न हो जाए। चौथी मंजिल पर भर्ती राकेश की मां श्यामप्यारी भी सुबह दहशत में थीं। उन्हें भी इस बात का डर सता रहा था कि कहीं जूनियर डॉक्टरों के बीच हुए विवाद का खामियाजा उनके बेटे को न भुगतना पड़े।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रेजीडेंटों में हुई भिड़ंत के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : amar ujala
जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई जाएगी
रेजीडेंटों का आपस में भिड़ने के मामले में कोतवाली में तहरीर दी गई है। जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह पूरी तरह से अनुशासनहीनता है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - प्रो. आरएएस कुशवाहा, चीफ प्राक्टर केजीएमयू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें