फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः ट्रक में ऊंट ठूंसकर ले जा रहे थे तीन तस्कर, पुलिस ने दबोचा

Mon, 30 Sep 2019 03:32 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
गिरफ्त में आए पशु तस्कर, ट्रक में ठूंसकर भरे गए थे ऊंट - फोटो : amar ujala
लखनऊ के काकोरी में आगरा एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा पर ट्रक में छिपाकर ले जाए जा रहे 15 ऊंट पुलिस ने पकड़ लिए। ट्रक सवार तीन लोगों को गिरफ्तार करके पूछताछ की गई तो उन्होंने पशु तस्करी की बात कुबूली है। पकड़े गए तस्करों का कहना था कि वह बागपत से ऊंट लेकर बिहार ले जा रहे थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

2 of 5
ट्रक में ठूंसकर भरे गए थे ऊंट - फोटो : amar ujala
इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि टोल प्लाजा के पास शनिवार रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ट्रक को रोका था। तलाशी लेने पर ट्रक में 15 ऊंट बैठे देखकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए। छोटी सी जगह पर ऊंटों को ठूसकर रखा गया था जिनसे उनका सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
गिरफ्त में आए पशु तस्कर - फोटो : amar ujala
कई ऊंट की हालत खराब थी। पकड़े गए लोगों ने अपना नाम बागपत के मुहल्ला केतीपुरा का रहने वाला दानिश और हरियाणा के मेवात स्थित नगीना के मोहलाका निवासी नसीर व अमजद बताया है। पुलिस की पूछताछ में तीनों ने पशु तस्करी की बात कुबूली।

4 of 5
गिरफ्त में आए पशु तस्कर - फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से ऊंट खरीदकर वह बिहार में ऊंचे दाम पर बेचते हैं। हालांकि, पुलिस को उनकी बातों पर विश्वास नहीं है। इंस्पेक्टर ने ऊंट चोरी के होने की भी आशंका जताई है।
ट्रक में ऊंट ठूंसकर ले जा रहे थे तीन तस्कर, पुलिस ने दबोचा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रक में ठूंसकर भरे गए थे ऊंट - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि तीनों के बारे में बागपत पुलिस से संपर्क कर जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ट्रक कब्जे में ले लिया गया है और सभी ऊंट सुरक्षित स्थान पर भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें