फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने खोया आपा, भाजपाइयों को घसीट-घसीटकर पीटा, तस्वीरें...

विज्ञापन
1 of 9
यूपी के कानपुर शहर में होमगार्डों के साथ मारपीट करने के आरोपी भाजपा कार्यकर्ता को पकड़ने और पीटने पर भड़के भाजपाइयों ने शनिवार शाम किदवईनगर थाने के अंदर इंस्पेक्टर फाजिल सिद्दकी को पीट दिया तो भारी बवाल हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने खोया आपा, भाजपाइयों को घसीट-घसीटकर पीटा, तस्‍वीरें...

2 of 9
गुस्साई पुलिस ने भाजपाइयों पर जमकर लाठी चटकाईं और भाजपा विधायक रघुनंदन भदौरिया को भी लाठियों से पीटा। थाने के भीतर और बाहर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को जमकर पीटा गया। एसपी सहित कई थानों की फोर्स बुला ली गई।
विज्ञापन

पुलिस ने खोया आपा, भाजपाइयों को घसीट-घसीटकर पीटा, तस्‍वीरें...

3 of 9
थाने पहुंचे और अधिकारियों से वार्ता की। पुलिस ने हंगामा करने वाले सात भाजपाइयों को गिरफ्तार किया है। रात तक भाजपाई थाने के अंदर और बाहर जमे हैं। उधर, भाजपा कार्यकर्ता को पकड़ने वाले तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।

पुलिस ने खोया आपा, भाजपाइयों को घसीट-घसीटकर पीटा, तस्‍वीरें...

4 of 9
सप्ताह भर पूर्व किदवईनगर स्थित म्यूजिकल फाउंटेन के पास तीन होमगार्डों के साथ कुछ नशेबाज लड़कों ने मारपीट की थी। इस मामले में डी ब्लाक निवासी भाजपा कार्यकर्ता प्रशांत सिंह पर रिपोर्ट की गई थी। शनिवार शाम साढ़े चार बजे थाने के तीन सिपाही प्रशांत की चाय की दुकान पर पहुंचे और उसे पकड़कर थाने ले जाने लगे।
विज्ञापन

पुलिस ने खोया आपा, भाजपाइयों को घसीट-घसीटकर पीटा, तस्‍वीरें...

5 of 9
इस पर प्रशांत और उसकी मां माला सिपाहियों से भिड़ गईं और पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ का प्रयास किया। सिपाही आशुतोष, राकेश और धीरेंद्र ने बाबूपुरवा फोर्स की मदद से प्रशांत को उठवा कर थाने पहुंचा दिया। इसके कुछ देर बाद ही छावनी के भाजपा विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर की गैर मौजूदगी में वहीं पर बैठकर धरना देने लगे।
विज्ञापन

पुलिस ने खोया आपा, भाजपाइयों को घसीट-घसीटकर पीटा, तस्‍वीरें...

6 of 9
कुछ देर बाद इंस्पेक्टर फाजिल थाने पहुंचे तो विधायक ने उन्हें बताया कि उनकी सीओ बाबूपुरवा ज्ञानेंद्र सिंह से बात हो गई थी कि प्रशांत के मकान मालिक दुकान खाली कराने के लिए उसे बेवजह फंसा रहे हैं, लिहाजा मामले की जांच पड़ताल कर ली जाए। सीओ ने उन्हें जांच का आश्वासन भी दिया था, फिर भी सिपाही प्रशांत को पीटते हुए थाने ले आए।
विज्ञापन

पुलिस ने खोया आपा, भाजपाइयों को घसीट-घसीटकर पीटा, तस्‍वीरें...

7 of 9
लिहाजा तीनों सिपाहियों पर कार्रवाई की जाए। इसके बाद इंस्पेक्टर ने सीओ से और सीओ ने एसएसपी से बात की तो तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। इसके बाद मामला ठंडा पड़ ही रहा था कि तभी मेडिकल कराकर लौटे प्रशांत और उसकी मां ने थाने में फिर हंगामा शुरू कर दिया।

पुलिस ने खोया आपा, भाजपाइयों को घसीट-घसीटकर पीटा, तस्‍वीरें...

8 of 9
माला के मुताबिक डॉक्टरों ने मेडिकल करने से इनकार कर दिया है। सिपाहियों की पिटाई से प्रशांत की हालत काफी बिगड़ गई है। यह सुनते ही भाजपाई आपा खो बैठे और इंस्पेक्टर को थाने के भीतर ही अपशब्द कहने लगे। दो-तीन कार्यकर्ताओं ने इंस्पेक्टर के साथ हाथापाई कर दी। फिर क्या था, सिपाहियों ने थाने के भीतर ही भाजपाइयों पर लाठी बरसाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने खोया आपा, भाजपाइयों को घसीट-घसीटकर पीटा, तस्‍वीरें...

9 of 9
विधायक रघुनंदन को भी तीन-चार लाठियां पड़ गईं। भाजपाई भागकर सड़क पर आ गए तो पुलिस ने वहां भी उन्हें पीटा। सूचना पाकर भाजपा नेता बीनू शुक्ला भी समर्थकों के साथ थाने के बाहर पहुंच गए। कई थानों का फोर्स, क्यूआरटी, एसपी पूर्वी भी मौके पर पहुंचे और नारेबाजी कर रहे भाजपाइयों पर दोबारा लाठीचार्ज कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें