फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tractor Rally Today: यूपी के कई जिलों में पूर्व मंत्रियों व विधायकों को नजरबंद किया गया, एडीजी बोले- कानून-व्यवस्था कायम

Tue, 26 Jan 2021 02:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
किसान ट्रैक्टर रैली: ट्रैक्टर रैली - फोटो : amar ujala
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ देश की राजधानी दिल्ली सहित अलग-अलग जिलों में ट्रैक्टर रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ट्रैक्टर रैलियां निकाली गईं। हालांकि, कई जिलों में रैली निकाल रहे पूर्व मंत्रियों व विधायकों को नजर बंद कर दिया गया।

प्रदेश के एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि अभी तक कहीं भी हिंसा या अव्यवस्था की कोई खबर नहीं है। हमारे अधिकारी किसान नेताओं के लगातार संपर्क में हैं। कहीं भी अशांति नहीं है।

बता दें कि दिल्ली में तीन मार्गों पर रैली निकाल रहे किसानों की कई जगह पुलिस से झड़प हो गई। जिससे पुलिस को बल प्रयोग कर आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : amar ujala
बहराइच में ट्रैक्टर रैली निकालने का प्रयास कर रहे पूर्व मंत्री और मटेरा विधायक यासर शाह को पुलिस ने रास्ते से वापस कर घर में नजरबंद कर दिया है। उधर सोहरवा के निकट ही सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, अब्दुल मन्नान, जफर उल्ला खाँ बंटी, प्रमोद सिंह जादौन समेत अन्य नेताओं को पुलिस ने रैली निकालने से रोक दिया। जिस पर सभी ने नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : amar ujala
प्रशासन ने सुरक्षा के लिए जगह-जगह फोर्स तैनात कर दी है जिससे कि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।

4 of 9
- फोटो : amar ujala
गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर रैली निकाल रहे सपा विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा को पुलिस प्रशासन जिला पंचायत हाउस में रोका। समाजवादी पार्टी के सेवत विधायक महेंद्र सिंह झीन बाबू, प्रदेश छात्र सभा के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉक्टर सफीक खान, किसान यूनियन के नंदकिशोर वर्मा रामाधार वर्मा मोहम्मद अनस सहित 3 दर्जन से लोगों और ट्रैक्टरों को प्रशासन ने रोका है। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार पुलिस, क्षेत्राधिकारी रविशंकर प्रसाद, कोतवाल अनिल पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन

5 of 9
ट्रैक्टर रैली - फोटो : amar ujala
सपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर उन्हें वहां से तितर-बितर कर दिया। सपा कार्यकर्ता गोमती नगर विस्तार सदर तहसील में प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : amar ujala
गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड को देखते हुए कई जगह बैरीकेडिंग करते हुए पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है।

 
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : amar ujala
बलरामपुर में पुलिस ने रोकी सपा के ट्रैक्टर रैली
किसानों के समर्थन में बलरामपुर के हरैया, बसंतपुर, मरजाद नगर, बहादुरपुर गुलरिहा, हिसामपुर व मोहनापुर से ट्रैक्टर लेकर जिला मुख्यालय तक पहुंचने की कोशिश कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को समरी मोड़ पर ही महाराजगंज तराई थाना प्रभारी निरीक्षक पीएन तिवारी के द्वारा रोक दिया गया।

8 of 9
ट्रैक्टर रैली - फोटो : amar ujala
किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता को अपने थाना क्षेत्र से आगे नहीं जाने दिया गया। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल मसूद व उनके समर्थकों द्वारा सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : amar ujala
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर गणतंत्र दिवस के अवसर गोंडा में पूर्व मंत्री विनोद सिंह उर्फ पंडित सिंह भोर में ही सदर तहसील अन्तर्गत बजाज चीनी मिल कुन्दरखी लाव लश्कर के साथ पहुंच गए और किसानों के बकाया गन्ना भुगतान को लेकर चीनी मिल कुन्दरखी को बंद करवा दिया।

पूर्व मंत्री पंडित सिंह ने कहा कि इसी चीनी मिल मे गन्ने के साथ साथ मुझे भी पेरवा दो लेकिन किसानों का बकाया भुगतान दे दो। इस दौरान चीनी मिल कुन्दरखी यूनिट के यूनिट हेड जीवी सिंह व महाप्रबंधक गन्ना योगेन्द्र सिंह के हाथ पांव फूल गए।

इसकी सूचना तत्काल प्रभाव से प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज अशोक सोनकर को दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ व चौकी प्रभारी कहोबा भोलाशंकर दल बल के साथ चीनी मिल पहुंचे।

इसी बीच सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी मनकापुर रामभवन यादव भी पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज के काफी मान मनोव्वल तथा शुगर मिल अधिकारियों के अतिशीघ्र बकाया भुगतान के आश्वासन के बाद पूर्व मंत्री पंडित सिंह अपने समर्थकों के साथ हटे रहे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें