सैलानियों की सुविधा के लिए पहली बार पर्यटन विभाग ने हेल्पलाइन शुरू की है। हेल्पलाइन पर रोजाना 15 से 20 कॉल्स आ रही हैं, जिनकी रिकॉर्डिंग हो रही है।
विज्ञापन
2 of 9
कंट्रोल रुम में कॉल रिसीव करते कर्मी
- फोटो : amar ujala
हेल्पलाइन नम्बर 18601801364 पर पर्यटन केंद्रों की जानकारी से लेकर शिकायत दर्ज कराने तक की पर्यटकों को मिल रही है। इतना ही नहीं शिकायतों के लिए निस्तारण को पुलिस, प्रशासन व अन्य विभागों से कोऑर्डिनेट किया गया है। लखनऊ ऐतिहासिक धरोहरों व पर्यटन केंद्रों का गढ़ है, जहां प्रतिवर्ष 47 लाख से अधिक टूरिस्ट घूमने आते हैं। जो चारबाग रेलवे स्टेशन, अमौसी एयरपोर्ट व सड़क मार्ग से सैलानी लखनऊ आते हैं।
विज्ञापन
3 of 9
कंट्रोल रुम में कॉल रिसीव करते कर्मी
- फोटो : amar ujala
पर, स्टेशन व एयरपोर्ट से लखनऊ आने वाले पर्यटकों की आम शिकायत रही है कि ऑटो वाले मनमानी वसूली करते हैं। धरोहरों के बाहर कई बार लोग अभद्रता तक कर देते हैं। ऐसे में किससे शिकायत की जाए, यह समस्या थी। पर, अब सैलानी अपनी दिक्कतों को आसानी से दर्ज करा सकेंगे। पर्यटन विभाग की ओर से हेल्पलाइन नम्बर 18601801364 शुरू किया गया है।
4 of 9
कंट्रोल रुम में कॉल रिसीव करते कर्मी
- फोटो : amar ujala
इसके लिए गोमतीनगर स्थित पर्यटन भवन में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां तीन शिफ्टों में पर्यटकों की समस्याएं दर्ज की जा रही हैं। इतना ही नहीं पर्यटकों को घूमने के लिए कहां जाएं, कैसे जाएं और क्या-क्या घूमें, जैसी जानकारियां भी पर्यटकों को दी जा रही है। फिलहाल कंट्रोल रूम में लखनऊ सहित वाराणसी, आगरा, कुशीनगर सहित अन्य जिलों में आने वाले पर्यटक फोन कर जानकारियां हासिल कर रहे हैं। हेल्पलाइन के ऑपरेशन के लिए यूपीडेस्को, यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन, श्रीटॉन व बीएसएनएल से आवेदन मांगे गए थे, जिसमें यूपीडेस्को को संचालन की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन
5 of 9
कंट्रोल रुम में कॉल रिसीव करते कर्मी
- फोटो : amar ujala
बढ़ेगी पर्यटन पुलिस की ताकत
पर्यटन केंद्रों पर सैलानियों से छेड़छाड़ या उनसे अभद्रता की शिकायतें आए दिन दर्ज होती रहती हैं। ऐसे मामलों पर अंकुश लगाया जा सके। इसके लिए पर्यटन पुलिस बल को मजबूत करने का प्राविधान वित्तीय वर्ष के बजट में किया गया है। इसके तहत पर्यटन पुलिस की संख्या व ताकत में इजाफा होगा।
विज्ञापन
6 of 9
कंट्रोल रुम में कॉल रिसीव करते कर्मी
- फोटो : amar ujala
3 शिफ्ट में 10 लोगों की ड्यूटी
पर्यटन भवन में बने कंट्रोल रूम में पर्यटकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन को चौबीसों घंटे व सातों दिन ऑपरेट किया जा रहा है। इसके लिए फिलहाल 10 लोगों के स्टाफ को प्रशिक्षित किया गया है, जो तीन शिफ्ट में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 9
कंट्रोल रुम में कॉल रिसीव करते कर्मी
- फोटो : amar ujala
हर कॉल की हो रही मॉनिटरिंग
कंट्रोल रूम के मुताबिक अभी अधिकतर कॉल्स पर्यटन केंद्रों की जानकारी व पूछताछ से संबंधित आ रही हैं, जिनकी मॉनिटरिंग की जा रही है। कॉल्स को रिकॉर्ड किया जा रहा है और एक शिकायत रजिस्टर भी बनाया गया है, जिससे सर्वे में आसानी होगी।
8 of 9
कंट्रोल रुम में कॉल रिसीव करते कर्मी
- फोटो : amar ujala
जुबां पर चढ़ेगी चार अंक की हेल्पलाइन
हेल्पलाइन के संचालन से जुड़े पर्यटन निगम अधिकारियों की मानें तो अभी 18601801364 हेल्पलाइन नम्बर है। पर, इसे शॉर्ट कर चार डिजिट में करने के प्रयास चल रहे हैं। महिला पावर लाइन की तरह इसे शॉर्ट कर 1364 करवाने के बारे में बातचीत चल रही है। जल्द ही हेल्पलाइन छोटी हो जाएगी, जिससे इसे याद रखने में पर्यटकों को आसानी होगी।
कंट्रोल रुम में कॉल रिसीव करते कर्मी
- फोटो : amar ujala
‘प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों की सुविधा के लिए पहली बार हेल्पलाइन 18601801364 शुरू की गई है। पर्यटन भवन में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां रोजाना 15 से 20 कॉल्स आ रही हैं। शिकायतों को तत्काल निस्तारित करने के लिए पुलिस, प्रशासन व अन्य विभागों से समन्वय बनाया गया है।’ -अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव- पर्यटन