फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Know Your Army : इस्राइल का रडार, रूस के टैंक देख दंग रह गए गए लोग, ड्रोन जैमर ने भी किया आकर्षित, PICS

Sat, 06 Jan 2024 12:47 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
इस्राइल के रडार में 21 एंटीने हैं। यह रडार 80 किमी की रेंज में दुश्मन के विमान आदि न केवल डिटेक्ट कर लेता है, बल्कि उसे नेस्तनाबूद करने के लिए तत्काल संदेश भेज जाता है।

इसी तरह रूस निर्मित टैंक तुंगस्क मल्टीटास्किंग है। इसमें रडार, गन, मिसाइल सिस्टम तीनों लगे हैं। रडार 13 किमी रेंज में दुश्मन की गतिविधि का पता लगाता है। वहीं, गन चार किमी की रेंज में हमला करने में सक्षम है, जबकि मिसाइल सिस्टम आठ किमी रेंज तक मार करती है।

यह टैंक न्यूक्लियर वार से भी निपटने में सक्षम है। भारतीय सेना की शान बन चुके इन अत्याधुनिक हथियारों को तीन दिवीसय नो योर आर्मी मेले में देखकर लोग दंग रह गए। अमेरिका के ऑल टेरेन व्हीकल ने भी सबको आकर्षित किया।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
प्रदर्शनी में आए स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट व आम लोगों ने सेना के विशेषज्ञों से इनकी जानकारी लेने के साथ हथियारों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। प्रदर्शनी में सेल्फी प्वॉइंट्स भी बनाए गए थे।
विज्ञापन

3 of 6
Know your Army Mela - फोटो : amar ujala
कारगिल युद्ध की शान बोफोर्स भी है यहां
कारगिल युद्ध में दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाली बोफोर्स तोप भी प्रदर्शनी में लगाई गई है। मध्य कमान के पीआरओ शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि टी-90 टैंक, टी-70 टैंक, आर्टिलरी गन वज्र, वेपन लोकेटिंग रडार स्वाति, आकाश मिसाइलें, एयर डिफेंस सिस्टम भी यहां हैं। प्रदर्शनी में क्विज के अलावा युवाओं को सेना से जुड़ने की जानकारियां दी जा रही हैं। मध्य कमान के इतिहास का भी एक स्टॉल है।

4 of 6
- फोटो : amar ujala
ड्रोन को भी जैम कर देती है यह मशीन
प्रदर्शनी में लगाए गए नेत्र ड्रोन की क्षमता 500 मीटर तक है। यह दुश्मनों की हरकतों की निगरानी में योगदान देता है। मोबाइल डिकंटेमिनेशन सिस्टम जैविक युद्ध की स्थिति में एक साथ 14 लोगों को संक्रमण से बचाता है। ऐसे जैमर भी प्रदर्शनी में हैं, जो ड्रोन को भी जैम कर देते हैं। मुश्किल जगहों पर सेना के जवानों की चार्जिंग आदि परेशानी दूर करने के लिए बनाए मैन पोर्टेबल फ्यूल सेल भी प्रदर्शनी में दिखे।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग ने बढ़ाया रोमांच
प्रदर्शनी के दौरान लोगों ने रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग का भी अनुभव किया। सैन्य डॉग शो में श्वानों ने करतब दिखाए। एम्फीथिएटर में फिल्म प्रदर्शित की गई तथा भंगड़ा व सेना के पाइप बैंड ने दर्शकों को शाम तक मेले में बांधे रखा। प्रदर्शनी में सेना की ओर से हॉट एयर बैलून भी लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
कलरीपयट्टू से हुए मंत्रमुग्ध
मेले के पहले दिन 25 मद्रास रेजिमेंट के जांबाजों ने संगीत की धुनों पर युद्धकला कलरीपयट्टू का प्रदर्शन किया। खुकरी नृत्य व मार्शल आर्ट की प्रस्तुतियां भी दी गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें