बीकेटी में सोनवा रोड पर नहर पुलिया के पास मंगलवार शाम बाइक सवार स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मचारी को असलहा दिखाकर बाइक सवार बदमाशाें ने लाखों रुपये लूट लिए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
पीड़ित सुनील
- फोटो : amar ujala
भेंसी निवासी युवक सुनील कुमार रावत पहाड़पुर चौराहे पर स्थित स्टेट बैंक का कर्मचारी है। मंगलवार की शाम वह ग्राहक सेवा केंद्र से बाइक से घर वापस लौट रहा था। सोनवां रोड पर नहर पुलिया के पास बाइक पर सवार दो युवकों ने पहले लात मारकर सुनील को सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद असलहा दिखाकर उसका बैग लूट लिया।
विज्ञापन
3 of 5
बदमाशों से झपड़ के दौरान गिरे कारतूस
- फोटो : amar ujala
बाइक मोड़ते समय बदमाशाें की बाइक सड़क पर गिर गई। इससे बदमाशों के तीन कारतूस मौके पर गिर गए। युवक सुनील के शोर मचाने पर बदमाश बाइक उठाकर पहाड़पुर-बेहटा रोड पर बेहटा की तरफ फरार हो गए।
4 of 5
घटनास्थल पर पड़ी पीड़ित की बाइक
- फोटो : amar ujala
पीड़ित सुनील कुमार रावत ने बताया कि लूटे गए बैग में लैपटॉप, 1.70 लाख कैश और अन्य सामान थे।