गोमती नगर विस्तार में शुक्रवार तड़के हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 15 हजार के इनामी व सीरियल किलर सलीम गैंग के शार्प शूटर सुनील शर्मा को ढेर कर दिया। हत्या के मामले में हरदोई जेल में बंद चिनहट कस्बा निवासी सुनील आठ अगस्त को लखनऊ में पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था।
विज्ञापन
2 of 9
मौके पर मिली अपराधियों की बाइक
एसटीएफ और पुलिस उसकी तलाश में थी। मुठभेड़ के दौरान उसका साथी फायरिंग करते हुए भाग निकला। पुलिस ने मौके से बाइक, नाइन एमएम की पिस्टल, .32 बोर की पिस्टल, चार कारतूस व चार खोखे बरामद किए। एडीजी जोन अभय कुमार प्रसाद, एसएसपी दीपक कुमार सहित अन्य अफसरों ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन
3 of 9
अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में इस्तेमाल गोली
एसएसपी ने बताया कि सरोजनी नगर इंस्पेक्टर धर्मेश शाही टीम के साथ स्कूटर इंडिया चौराहे पर सुबह गश्त कर रहे थे। इसी दौरान लाल रंग की बाइक से दो युवक जाते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह गाड़ी की रफ्तार तेज कर शहर की ओर भागने लगे।
4 of 9
अपराधी की पिस्टल
इंस्पेक्टर ने टीम के साथ पीछा शुरू किया तो बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। युवक ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे से शहीद पथ की ओर भागे। इंस्पेक्टर धर्मेश के वायरलेस पर सूचना देने से जिले के सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
5 of 9
इसी जगह हुआ था एनकाउंटर
इंस्पेक्टर हजरतगंज आनंद शाही को 1090 चौराहे और इंस्पेक्टर गाजीपुर गिरजा शंकर त्रिपाठी, एसआई कमलेश राय व राजेश राय को कमता से शहीद पथ पर घेराबंदी करने का निर्देश दिया गया। गोमती नगर पुलिस को भी हुसड़िया चौराहे के पास बैरिकेडिंग करने का निर्देश जारी हुआ।
विज्ञापन
6 of 9
एनकाउंटर की जानकारी मिलते ही पहुंचे अधिकारी
इंस्पेक्टर हजतरगंज और गाजीपुर टीम के साथ शहीद पथ पर हुसड़िया चौराहे से इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की ओर जाने लगे। घेराबंदी के लिए दोनों थानों की टीम शहीद पथ पर विपरीत दिशा से जा रही थी।
विज्ञापन
7 of 9
अपराधियों की बाइक को ले जाते पुलिसकर्मी
स्टेडियम के पास बाइक सवार बदमाश सर्विस लेन पर उतर गए। सामने से दो थानों की पुलिस टीम को आता देख बदमाशों ने बाइक गोमती के बंधे की ओर मोड़ ली। पुलिस ने सामने से घेरने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
8 of 9
पुलिस द्वारा किया गया घटनास्थल का मुआयना
बदमाशों ने जब खुद को पुलिस से घिरा पाया तो बाइक छोड़ बंधे से नदी की ओर फायरिंग कर भागने लगे। इस दौरान दोनों तरफ से करीब दो दर्जन राउंड फायरिंग हुई। इस बीच पुलिस की गोली सुनील शर्मा को लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह देख दूसरा बदमाश बंधे से नदी की ओर झाड़ियों में छिपकर फायरिंग करते हुए फरार हो गया। कुछ दूर तक पुलिस टीम ने पीछा किया पर उसे पकड़ा नहीं जा सका। पुलिस ने सुनील को तत्काल राम मनोहर लोहिया अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।