देवी मां के अलग-अलग रूपों को खुश करने के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं, बस कुछ फूल चढ़ाने से पूरी हो जाएगी मनोकामना।
विज्ञापन
2 of 8
एक क्लिक में करें दुर्गा मां के दर्शन
- फोटो : Amar Ujala
हिंदू नव संवत्सर चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के साथ शुक्रवार से वासंतिक नवरात्र शुरू हो गए हैं। मंदिरों और घरों में कलश स्थापना के साथ ही मां की आराधना शुरू हो गई।
विज्ञापन
3 of 8
एक क्लिक में करें दुर्गा मां के दर्शन
- फोटो : Amar Ujala
आचार्य प्रदीप ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम 5 बजे के बाद से चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा का मान शुरू हो गया। नव संवत्सर (2073 सौम्या संवत्सर) यानी शुक्रवार को पहला व्रत रखा जाएगा।
4 of 8
एक क्लिक में करें दुर्गा मां के दर्शन
- फोटो : Amar Ujala
उन्होंने बताया कि इस बार नवरात्र 8 दिन के हैं, पंचमी तिथि की हानि रहेगी। रामनवमी का व्रत 15 को रखा जाएगा। नवरात्र के चलते शहर के तमाम देवी मंदिर सज-धजकर तैयार है।
विज्ञापन
5 of 8
बस फूल चढ़ाने से पूरी होगी मनोकामना
- फोटो : Amar Ujala
मां शैल पुत्री को सफेद फूल चढ़ाने से चित्त स्थिर होगा। मां ब्रह्मचारिणी को कमल, गुड़हल के पुष्प चढ़ाने से अशांति दूर होती है। मां चंद्रघंटा को कमल का पुष्प चढ़ाना उत्तम रहेगा। कलह का नाश होगा।
विज्ञापन
6 of 8
बस फूल चढ़ाने से पूरी होगी मनोकामना
- फोटो : Amar Ujala
मां कूष्मांडा को पेठा या सीताफल अर्पित करना उत्तम रहेगा। बीमारियों से मुक्ति मिलेगी। स्कंद माता को कमल पुष्प से पूजन करने पर संतान की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
7 of 8
बस फूल चढ़ाने से पूरी होगी मनोकामना
- फोटो : Amar Ujala
मां कात्यायनी को कमल व गुलाब पुष्प चढ़ाने से मोक्ष, अर्थ, काम, धर्म की प्राप्ति होगी। मां कालरात्रि को लाल पुष्प प्रिय हैं। सुख-शांति के लिए नारियल अर्पण करना श्रेयस्कर रहेगा।