फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में मचा हड़कंप, होटलों के बाहर भी अजीब नजारे

विज्ञापन
1 of 8
भूकंप के बाद स्कूलों में हड़कंप की नौबत आ गई। स्कूलों और होटलों के बाहर बड़े अजीब-अजीब नजारे देखने को मिले। शहर के पार्क भी दिन में अजीब दृश्यों से भरे दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन

स्कूलों में मचा हड़कंप, होटलों के बाहर भी अजीब नजारे

2 of 8
भूकंप आने की खबर मिलते ही राजधानी के स्कूलों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में टीचर्स ने बच्चों को क्लास से निकालकर खुले स्थानों पर पहुंचाया। इस दौरान जल्दबाजी में कई बच्चे गिरकर चोटिल हो गए और कुछ भूकंप की दहशत में बेहोश भी हो गए।
विज्ञापन

स्कूलों में मचा हड़कंप, होटलों के बाहर भी अजीब नजारे

3 of 8
भूकंप आने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने सभी स्कूल तत्काल बंद करने के निर्देश दे दिए। स्कूलों में मुख्यमंत्री का यह संदेश नहीं पहुंचा इसके बावजूद सबने अपने आप ही स्कूलों में छुट्टी कर दी। अभिभावक भी अपने बच्चों की कुशलक्षेम जानने के आनन-फानन में स्कूल पहुंच गए।

स्कूलों में मचा हड़कंप, होटलों के बाहर भी अजीब नजारे

4 of 8
भूकंप के बाद खुले मैदान में निकलने की हड़बड़ी में कई बच्चे गिरकर चोटिल हो गए। जांपलिंग रोड स्थित द लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट से बाहर निकलते हुए बच्चों में क्लास का स्मार्ट बोर्ड भूकंप के कारण गिरने की चर्चा हो रही थी। घबराए हुए बच्चे स्कूल के बाहर अपने अभिभावकों और वैन चालक को देख रहे थे।
विज्ञापन

स्कूलों में मचा हड़कंप, होटलों के बाहर भी अजीब नजारे

5 of 8
स्कूलों के अलावा शहर के होटलों के बाहर भी नजारे ऐसे थे जैसे इसके पहले लोगों ने कभी नहीं देखे थे। भूकंप आने के बाद लखनऊ के होटलों के बाहर भीड़ के हालात बन गए।
विज्ञापन

स्कूलों में मचा हड़कंप, होटलों के बाहर भी अजीब नजारे

6 of 8
जो भी गेस्ट होटल में जिस भी हालत में था वह आनन-फानन होटल से बाहर निकला। देखते ही देखते होटल के पूरे के पूरे गेस्ट होटल के बाहर आकर खड़े हो गए।
विज्ञापन

स्कूलों में मचा हड़कंप, होटलों के बाहर भी अजीब नजारे

7 of 8
भूकंप की वजह से शहर के पार्कों के नजारे दोपहर में बदले-बदले दिखे। भूकंप से दहशतजदा लोगों ने घरों से भागकर पार्कों में जाकर शरण लीं। जो घरों में जहां और जिस हालत में थे। उसी हालत में घर के बाहर खुले स्थान की ओर भागे और पार्कों में जाकर शरण लीं।
विज्ञापन

स्कूलों में मचा हड़कंप, होटलों के बाहर भी अजीब नजारे

8 of 8
हजरतगंज क्षेत्र में रहने वाले लोग और ऑफिसों में काम करने वाले कर्मियों व अधिकारियों ने बेगम हजरत महल पार्क, सरोजनी नायडू पार्क, दयानिधान पार्क, गोमतीनगर के लोहिया पार्क, राजाजीपुरम के टिकैतराय तालाब पार्क, पुराने लखनऊ में स्थित कुड़ियाघाट पार्क में पहुंचकर हजारों ने लोगों ने भागकर शरण लीं।
पार्कों में भी लोग चारों ओर लगे पेड़ों के पास खड़े होने से बचते रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें