करीब तीन साल का बच्चा अचानक उठने में लड़खड़ाए या बार-बार गिर जाए, एड़ी उठाकर चलेे और यह समस्या बढ़ती जाए तो इसकी वजह ड्यूशेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी (डीएमडी) हो सकती है। स्टेम सेल थेरैपी के जरिए उसका इलाज किया जा सकता है। यह कहना स्टेम सेल ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. बीएस राजपूत का। वह मुंबई, दिल्ली के बाद अब लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भी मरीजों का इलाज कर रहे हैं।
क्या है डीएमडी
शहर आए डॉ. बीएस राजपूत ने बताया कि डीएमडी खतरनाक जन्मजात बीमारी है। यह करीब 3500 बच्चों में किसी एक को होती है।