फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार त्योहार पर पटियाला सलवार के साथ ट्राई करें ये कुर्ता, लोग कह उठेंगे वाह

Tue, 13 Oct 2020 05:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आयोजनों के दौर शुरू हो चुके हैं, लेकिन बड़े समारोह पर रोक के चलते लोगों में नए कपड़े, डिजाइनर कपड़ों को लेकर उत्साह थोड़ा कम है। हालांकि त्योहारों का मौसम आ चुका है और इसकी शुभ शुरुआत नवरात्र से होगी। लखनऊ के फैशन डिजाइनरों ने आयोजनों के छोटे आकार को देखते हुए क्लाइंट के लिए डिजाइनर परिधान तैयार करने शुरू कर दिए हैं। खास बात है कि लॉकडाउन से आई आर्थिक मंदी का भी उन्हें ध्यान हैं, इसलिए उन्होंने कम बजट में मिक्स एंड मैच को तरजीह देना शुरू किया है।

 
विज्ञापन

2 of 5
नीलम भसीन - फोटो : अमर उजाला
फैशन डिजाइनर नीलम भसीन इन दिनों इसी ट्रेंड पर काम कर रही हैं। उनका कहना है कि हम भी नहीं चाहते की हमारे क्लाइंट को ज्यादा खर्च करना पड़े। छोटे-छोटे आयोजन हो रहे हैं, लोग हैवी वर्क नहीं चाहते, लेकिन नया पहनने की इच्छा भी है। जो लोग ऐसा सोच रहे हैं, उनके लिए तमाम विकल्प है। कुछ विकल्प आप भी अपना सकती हैं...।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पटियाला सलवार व चंदेरी का कुर्ता ढाए गजब
त्योहारों के हिसाब से पटियाला सलवार व चंदेरी का कुर्ता अच्छा रहेगा। यदि आप लहंगा पहनना पसंद नहीं करतीं या किसी और मौके के लिए लहंगा पसंद कर रखा है तो त्योहार में सलवार कुर्ता पहनें। यदि कोई सिल्क या चंदेरी का कुर्ता रखा है तो बस उससे मैच करती पटियाला सलवार बनवा लें और नया दुपट्टा ले लें। कम बजट में एक बेहतरीन ड्रेस तैयार होगी। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पुरानी साड़ी से नया ड्रेस
थोड़ा और बचत करने के मूड में हैं तो कोई बात नहीं। कोई पुरानी पार्टी वियर साड़ी जो आप अब नहीं पहनना चाहती हैं, उसे अपने डिजाइनर के पास ले जाएं। इस लाल ड्रेस की तरह या फिर कुछ इससे मिलती जुलती ड्रेस बनवा लें। पुराने का इस्तेमाल हो जाएगा, कम खर्च में नया परिधान तैयार है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
चानिया चोली पर भाए डिजिटल प्रिंटिंग 
नीलम भसीन कहती हैं कि गुलाबी रंग भला किसे नहीं भाता है। प्योर आरगेंजा पर प्योर जरदोजी का काम है। यह चाहें तो नवरात्र पर पहनें या फिर उसके बाद शुरू हो रहे शादियों के मौसम में इसे पहने। इसके अलावा आजकल डिजिटल प्रिंटिंग पसंद की जा रही है। यदि नवरात्र में डांडिया खेलना चाहती हैं तो डिजिटल पेंट वाला चानिया चोली एक खूबसूरत विकल्प होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें