फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्वानों ने किया जबरदस्त प्रदर्शन, अनुशासन से बनाया सबको दीवाना, देखें- तस्वीरें

Thu, 18 Jul 2019 04:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
श्वान प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में बुधवार को अनुशासन और कर्त्तव्य की परीक्षा में श्वानों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मौका था लखनऊ में 62वीं ऑल इंडिया पुलिस मीट के तहत आयोजित डॉग स्क्वॉयड कॉम्पटीशन का।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
श्वान प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
वर्ल्ड ऑफ कमांड, हाई जंप, आई कॉन्टैक्ट, फूड रिफ्यूजल जैसी प्रतियोगिताओं में जर्मन शेफर्ड, लेब्राडोर, डॉबरमैन और बेल्जियन नस्ल के कुत्तों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।
 
विज्ञापन

3 of 9
श्नवान प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
देर रात तक चली प्रतियोगिता का परिणाम पुलिस मीट के समापन के अवसर पर घोषित किया जाएगा।

4 of 9
श्वान प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर सूर्यनाथ सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 25 राज्यों के डॉग स्क्वॉयड समेत बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ व सीआईएसएफ के 113 प्रशिक्षित श्वान शामिल हुए थे।
विज्ञापन

5 of 9
श्वान प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता के जजेज ब्रिगेडियर पारासानल्ली रीमाउंट, लेफ्टिनेंट कर्नल एसजे प्रेम कुमार और नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स के मेजर आदित्य शर्मा रहे।
विज्ञापन

6 of 9
श्वान प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी सुरक्षा निदेशालय के एसपी संकल्प शर्मा को सौंपी गई थी जबकि डॉग स्क्वॉयड के समन्वयक निदेशालय के इंस्पेक्टर सूर्यनाथ सिंह थे।

 
विज्ञापन

7 of 9
श्वान प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
इन्होंने किया रोमांचित
डॉग जंप में पांच फीट ऊंची छलांग लगाने में बेल्जियम नस्ल के श्वान का प्रदर्शन लाजवाब रहा तो डॉबरमैन भी पीछे नहीं रहा।

8 of 9
श्वान प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
दोनों नस्ल के श्वानों ने स्टैंड गिराए बगैर जंप लगाई। फूड रिफ्यूजल में जर्मन शेफर्ड और लेब्राडोर नस्ल के श्वान सबसे अनुशासित दिखे।
विज्ञापन

9 of 9
श्वान प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, इस दौरान उमस भरी गर्मी से श्वान व उनके हैंडलर खासे परेशान नजर आए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें