फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाम है इन कोरोना वॉरियर्स को, करवा चौथ के दिन ड्यूटी निभाते हुए चांद को देंगी अर्घ्य

Wed, 04 Nov 2020 06:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
करवा चौथ 2020: डॉ अमृत गुप्ता, डॉ शैफाली गौतम, स्टाफ नर्स प्रीति मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
कोविड ड्यूटी और करवाचौथ के पर्व के बीच सामंजस्य तो बैठाना होगा। पति हो या पत्नी, जो भी ड्यूटी पर है, उनके लिए यह दिन और भी ज्यादा अहम हो गया है। सलाम है कोरोना योद्धाओं को, जिन्होंने हर कदम पर ड्यूटी को प्राथमिकता दी। लखनऊ के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों-अस्पतालों में कई डॉक्टर और नर्सेज ऐसे हैं, जिनकी ड्यूटी कोविड वार्ड में हैं। आइए जानते हैं कि कैसे मनाएंगे करवाचौथ का त्योहार। 

 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
डॉ अमृत गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
करवे की जगह गिलास से जल चढ़ा देंगे
पीजीआई में तैनात डॉ. अमृत गुप्ता कोविड ड्यूटी पर हैं। कहती हैं कि इस बार तो सिर्फ व्रत हो सकता है और वो करेंगे। कहती हैं कि अपने गणेशजी को साथ लेकर आई हूं। कथा, कैलेंडर मोबाइल पर है और करवे की जगह गिलास से जल चढ़ा देंगे। पर्व से ज्यादा ड्यूटी जरूरी। 
 
विज्ञापन

3 of 8
डॉ शैफाली गौतम - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल की छत से ही चांद को अर्घ्य देंगे
कोविड ड्यूटी पर तैनात केजीएमयू की डॉ. शैफाली गौतम कहती हैं कि थोड़ी सी कसक तो होती है, ये पर्व ही कुछ ऐसा है, लेकिन ड्यूटी सबसे ऊपर है। मोबाइल की मदद से कुछ चीजें आसान हो जाएंगी, फिलहाल अस्पताल की छत से ही चांद को अर्घ्य देंगे। 
 

4 of 8
डॉ विनोद - फोटो : अमर उजाला
अब ऑनलाइन होना होगा
केजीएमयू के डाॅ. विनोद श्रीवास्तव कहते हैं किसी न किसी की तो ड्यूटी लगेगी ही फिर मेरी क्यों नहीं। रही बात त्योहार की तो पत्नी अदिति ने एक दिन कहा जरूर था कि कैसे खोलेंगे व्रत। अदिति कहती हैं कि हम लोगों ने खुशी से तय किया कि ऑनलाइन व्रत खोलेंगे।   
 
विज्ञापन

5 of 8
डाॅ पीयूष तिवारी - फोटो : अमर उजाला
पहला मौका जब साथ नहीं
लोकबंधु अस्पताल में तैनात डॉ. पीयूष तिवारी भी कोविड ड्यूटी पर हैं। डॉ. पीयूष कहते हैं कि यह पहला मौका होगा जब करवाचौथ पर पत्नी डॉ. शालिनी के साथ पूजा में शामिल नहीं हो पाऊंगा। खैर मोबाइल जिंदाबाद है, इस बार इसी से काम चलाते हैं, ड्यूटी से बढ़कर कुछ नहीं। 
 
विज्ञापन

6 of 8
प्रीति मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
करवाचौथ के दिन शुरू हो रही ड्यूटी
रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग की स्टाफ नर्स प्रीति मिश्रा का करवाचौथ के दिन सुबह से ड्यूटी शुरू हो रही है। उनका कहना है कि व्रत धारण कर वार्ड में पहुंचेंगे और मरीजों की पूरी तन्मयता से सेवा करेंगे ताकि शाम को व्रत खोलते वक्त उन्हें ढेर सारा आशीर्वाद मिले। 
 
विज्ञापन

7 of 8
अमिता श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
पहला धर्म मरीजों की सेवा 
केजीएमयू नर्सेज एसोसिएशन की प्रचार मंत्री अमिता श्रीवास्तव का कहना है कि नर्सेज का पहला धर्म मरीजों की सेवा है। यह उनका 19वां करवाचौथ का व्रत होगा। कहती है कि सब कुछ डिजिटल होता है तो करवाचौथ का व्रत भी ऑनलाइन खोल लेंगे। पहले मरीजों की सेवा है। 
 
विज्ञापन

8 of 8
नर्स रीता रानी - फोटो : अमर उजाला
ऑनलाइन ही खोलेंगे व्रत 
केजीएमयू की स्टाफ नर्स रीता रानी का कहना है कि पहला मौका है जब वह शाम के वक्त घर पर नहीं रहेंगी, लेकिन नर्सिंग का कोर्स करते समय उन्हें संकल्प दिलाया गया था कि मरीजों की सेवा पहली प्राथमिकता होगी। अब शाम को मोबाइल के जरिए ऑनलाइन व्रत खोलेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें