पारिवारिक विवाद को पीछे छोड़ मुलायम की बड़ी बहू व सांसद डिंपल यादव छोटी बहू अपर्णा के लिए चुनावी जंग लड़ रही हैं। बुधवार को डिंपल ने अपर्णा के लिए लखनऊ कैंट में प्रचार किया और उनके लिए वोट मांगे।
विज्ञापन
2 of 5
इस दौरान उन्होंने अपने परिवार पर उंगली उठाने वालों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कैंट में प्रचार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इतना काम किया अब जरूरी है कि यूपी में फिर से सपा सरकार बनें।
विज्ञापन
3 of 5
नाका चौराहे पर हुई सभा में उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने नोटबंदी कर लोगों को लाइन में खड़ा किया और बुआजी ने हाथियों को लाइन से खड़ा कर दिया। सूबे में दोबारा सपा की सरकार बनवाकर इन्हें जवाब देना है। सपा सत्ता में आई तो महिलाओं को नौकरियों में 33 फीसदी आरक्षण देगी।
4 of 5
डिम्पल ने कहा कि पहले चरण में साइकिल बढ़ी थी, दूसरे में रफ्तार पकड़ ली है। अब यह रफ्तार तेज ही होती जाएगी। उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और लोगों से पूछा कि आपके अखिलेश भैया का काम बोलता है या नहीं? नेताजी के आशीर्वाद से जो काम दो साल में पूरा हुआ, उस एक्सप्रेस-वे को बलिया तक बढ़ाने, मेट्रो ट्रेन पर बैठकर बजट पेश करने के लिए अखिलेश भैया को मजबूत बनाएंगे या नहीं?
वहीं, अपर्णा यादव ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा,अपर्णा ने परिवार से जुड़े विवाद को विरोधियों की अफवाह बताते हुए कहा कि आज बड़ी भाभी जिस तरह आशीर्वाद देने आई हैं, यह उसका जवाब है। दूसरे परिवारों में इसी तरह की मिसाल कायम होनी चाहिए। उन्होंने बिना विधायक बने क्षेत्र में कराए गए काम गिनाए।