राजधानी में सुशांत गोल्फ सिटी में रहने वाले डीआईजी चंद्रप्रकाश की पत्नी पुष्पा प्रकाश (36) ने शनिवार सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। चंद्रप्रकाश फिलहाल उन्नाव पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में तैनात हैं। वह घटना से कुछ मिनट पहले ही घर से निकले थे।
विज्ञापन
2 of 5
डीआईजी की पत्नी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुष्पा प्रकाश ने फंदे से लटकने से पहले पति को फोन कर कहा, ‘आपकी जिंदगी आपको मुबारक, मैं जा रही हूं।’ यह सुनते ही डीआईजी घर लौटे। तब तक पुष्पा खुदकुशी कर चुकी थीं। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुशांत गोल्फ थाने की पुलिस का कहना है कि खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
3 of 5
अंसल सिटी में रहते हैं डीआईजी चंद्रप्रकाश
- फोटो : अमर उजाला
छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाती थीं पुष्पा
राजधानी में सुशांत गोल्फ सिटी में रहने वाले डीआईजी चंद्रप्रकाश की पत्नी पुष्पा प्रकाश (30) ने इससे पहले कोई आत्मघाती कदम नहीं उठाया था। हालांकि, डीआईजी के करीबियों ने बताया कि पुष्पा छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाती थीं।
4 of 5
लोहिया अस्पताल में मौजूद अफसर
- फोटो : अमर उजाला
डीआईजी और पुष्पा प्रकाश की शादी को 14 साल हो चुके हैं। दोनों का विवाहित जीवन सुखमय चल रहा था। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात या फिर शनिवार सुबह दंपती के बीच किसी बात को लेकर कुछ अनबन हुई, जिसके बाद पुष्पा प्रकाश ने खुदकुशी कर ली। एडीसीपी सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि डीआईजी चंद्रप्रकाश उन्नाव पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में तैनात हैं। परिवार में पत्नी पुष्पा प्रकाश के अलावा 13 साल की बेटी अनन्या, 12 वर्षीय कृतिका और सात साल का बेटा दिव्यांश हैं। तीनों बच्चे परिसर स्थित जीडी गोयनका स्कूल में पढ़ते हैं।
डीआईजी की पत्नी ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
आईपीएस और पीपीएस का लगा जमावड़ा
घटना की सूचना मिलते ही लोहिया अस्पताल और डीआईजी के घर आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों का जमावड़ा लग गया। डीजी फायर सर्विस अजय, एडीजी चंद्रप्रकाश, डीसीपी पूर्वी चारू निगम, डीसीपी दक्षिण रईस अख्तर, एसीपी डॉ. अर्चना सिंह समेत कई अधिकारियों ने परिवारीजनों को सांत्वना दी। पुष्पा मूलरूप से आजमगढ़ की रहने वाली थीं। उनका भाई हापुड़ में एसडीएम है।