फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी की पत्नी ने किया सुसाइड: पुलिस व फोरेंसिक टीम को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, जांच जारी

Sat, 24 Oct 2020 05:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डीआईजी चंद्र प्रकाश की पत्नी पुष्पा प्रकाश ने शनिवार को आत्महत्या कर ली है। उनका शव सुशांत गोल्फ सिटी स्थित उनके आवास के प्रथम तल पर फंदे से लटकता पाया गया। उस समय उनके घर पर नौकरों के अलावा बच्चे अनन्या (13), कृतिका ( 12 ) और सात साल का दिव्यांश थे।

तीनों भूतल के कमरों में थे, जबकि पुष्पा ने प्रथम तल पर स्थित कमरे में फांसी लगाई थी। डीआईजी ने घर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा तो उन्हें फंदे से लटका पाया। फंदा काटकर उन्हें लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
36 वर्षीय पुष्पा प्रकाश ने आत्महत्या क्यों की। अभी तक इसकी वजह साफ नहीं हो पाई है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
बता दें कि डीआईजी चंद्र प्रकाश हाथरस कांड की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी में बतौर सदस्य काम कर रहे हैं। जांच में सामने आया है कि पुष्पा प्रकाश ने खुदकुशी से पहले पति को फोन किया था। उन्होंने कहा आपकी जिंदगी आपको मुबारक हो। उस वक्त डीआईजी अपने घर से ड्यूटी के लिए गोरखपुर के लिए निकल चुके थे। पत्नी का फोन आते ही वह तुरंत लौट आए।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
करीबी लोगों के मुताबिक वह बहुत जल्द आपा खोने वाली महिला थीं। छोटी सी बात पर भी नाराज हो जाती थीं। पुलिस के मुताबिक उनका पति से किसी बात को लेकर कुछ मनमुटाव हुआ होगा, जिसके चलते खुदकुशी कर ली। उनकी शादी को 16 साल हो गए थे। (जांच के लिए पहुंची फोरेंसिक टीम।)
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
उनका दाम्पत्य जीवन खुशहाल था। आज तक कभी ऐसे झगड़े नहीं हुए कि ऐसा घातक कदम उठाना पड़ा हो। पुष्पा मूलरूप से आजमगढ़ की थीं। उनका एक भाई हापुड़ के पिलखुआ में एसडीएम है। (डीआईजी के घर में तैनात पुलिसकर्मी।)

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें