फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाइटिंग करें, लेकिन थोड़ा संभलकर, नहीं तो होगा ये नुकसान

Fri, 05 Jul 2019 04:07 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
ग्लैमर भरी दुनिया में आज हर कोई स्लिम और फिट दिखना चाहता है, लेकिन खूबसूरत दिखने की चाह में कभी-कभी हम डाइटिंग करते-करते अपनी सेहत से खिलवाड़ करने लगते हैं, जिसका अंदाजा तक हमें नहीं होता। स्लिम और फिट दिखने के लिए गलत डाइटिंग आपको कुपोषित और कमजोर कर सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
डॉ स्मिता सिंह - फोटो : amar ujala
डाइटिंग का मतलब खाना खाने में लंबा गैप, डाइट को कम करना या किसी समय का खाना छोड़ना नहीं होता। ऐसा करने से वजन कम नहीं होता बल्कि बढ़ता है। डाइट में इस तरह खिलवाड़ करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म कम हो जाता है, जिससे कैलोरीज बर्न नहीं हो पातीं, जिससे शरीर का वजन बढ़ने लगता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकातमक तस्वीर - फोटो : amar ujala
मौसमी फल-सब्जियों का करें सेवन
डाइटिंग करनी है तो अपनी डाइट में अनाज से अधिक ध्यान मौसमी फल और सब्जियों पर दें। दिन भर में 6-7 मौसमी फल जरूर लें और हरी सब्जियों की मात्रा भी बढ़ाए। इनके सेवन से शरीर को जरूरी विटामिन, प्रोटीन, मिनरल्स तो मिलेंगे ही पेट भी अच्छी तरह भर जाएगा। फल व सब्जियों के सेवन से शरीर में कैलोरीज नहीं जाएंगी।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं
मानसून में अकसर लोगों में डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। क्योंकि इस मौसम में शरीर से अधिक मात्रा में पसीना निकलता है, लेकिन उस हिसाब से पानी नहीं पिया जाता। इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। पानी शरीर के मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाता है, जिससे कैलोरीज तेजी से बर्न होती हैं। खासकर अगर यूरिन का रंग पीला हो तो समझ जाएं कि आपके शरीर में पानी की कमी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
लेकिन चीनी से बनाएं दूरी
डाइटिंग के चक्कर में लोग अकसर तेल या घी पूरी तरह से छोड़ देते हैं, लेकिन यह सेहत के लिए काफी नुकसानदेह हो सकता है। विटामिन ए, बी, ई, के सहित कई अन्य विटामिन वसा में घुलनशील होते हैं। तेल या घी पूरी तरह छोड़ने से शरीर में कुपोषण की समस्या हो जाती है। दिन भर में डेढ़ से दो चम्मच तेल का सेवन किया जाना चाहिए, जबकि चीनी का उपयोग आपका वजन तेजी से बढ़ा सकता है। फिट रहने के लिए चीनी का इस्तेमाल हर हाल में छोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें