सुस्त पड़े मानसून के सक्रिय होने के बाद सप्ताह के अंत तक लखनऊ समेत आसपास के इलाकाें में गरज-चमक केसाथ धीमी, तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अगले 3-4 दिनों तक बादलों की आवाजाही, छाए रहने के साथ कहीं धीमी तो कहीं तेज बौछारें रुक-रुककर भिगोती रहेंगी। इसे लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है।