फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: डीआईजी पति को फोन करके कहा- आपकी जिंदगी आपको मुबारक और फांसी पर झूल गईं पुष्पा

Sat, 24 Oct 2020 05:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
डीआईजी चंद्र प्रकाश की पत्नी ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
सुशांत गोल्फ सिटी में रहने वाले डीआईजी चंद्रप्रकाश की पत्नी पुष्पा प्रकाश (36) ने शनिवार सुबह फांसी लगा ली। घटना से कुछ मिनट पहले ही डीआईजी घर से निकले थे। पुष्पा ने उन्हें फोन कर कहा, आपकी जिंदगी आपको मुबारक, मैं जा रही हूं। यह सुनते ही डीआईजी घर लौटे। हालांकि, तब तक पुष्पा खुदकुशी कर चुकी थीं। जेसीपी कानून व्यवस्था नवीन अरोरा समेत अन्य अफसरों ने डीआईजी के घर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

2 of 5
डीआईजी की पत्नी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एडीसीपी सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि डीआईजी चंद्रप्रकाश उन्नाव पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में तैनात हैं। परिवार में पत्नी पुष्पा प्रकाश के अलावा 13 साल की बेटी अनन्या, 12 वर्षीय कृतिका और सात साल का बेटा दिव्यांश हैं। शनिवार सुबह वह शासन के काम से घर से निकले थे। कुछ देर बाद पुष्पा ने उन्हें कॉल कर कहा, आपकी जिंदगी आपको मुबारक। मैं जा रही हूं। इसके बाद कॉल काट दी।
विज्ञापन

3 of 5
लोहिया अस्पताल के बाहर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
चंद्रप्रकाश ने पुष्पा के नंबर पर कॉल की, पर फोन नहीं उठा तो वह तत्काल घर लौट पड़े। पुलिस के मुताबिक घर पर बच्चे व नौकर भूतल पर थे, जबकि पुष्पा पहली मंजिल पर स्थित कमरे में थीं। इसका दरवाजा भीतर से बंद था। खटखटाने पर प्रतिक्रिया नहीं मिली तो डीआईजी ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर पत्नी को लटका देख वह तुरंत दुपट्टे का फंदा काटकर उसे लोहिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुशांत गोल्फ थाने की पुलिस का कहना है कि खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

4 of 5
लोहिया अस्पताल के बाहर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आईपीएस और पीपीएस का लगा जमावड़ा
घटना की सूचना मिलते ही लोहिया अस्पताल और डीआईजी के घर आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों का जमावड़ा लग गया। डीजी फायर सर्विस अजय, एडीजी चंद्रप्रकाश, डीसीपी पूर्वी चारू निगम, डीसीपी दक्षिण रईस अख्तर, एसीपी डॉ. अर्चना सिंह समेत कई अधिकारियों ने परिवारीजनों को सांत्वना दी। पुष्पा मूलरूप से आजमगढ़ की रहने वाली थीं। उनका भाई हापुड़ में एसडीएम है। तीनों बच्चे परिसर स्थित जीडी गोयनका स्कूल में पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंसल सिटी में रहते हैं डीआईजी चंद्रप्रकाश - फोटो : अमर उजाला
छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाती थीं पुष्पा
डीआईजी के करीबियों ने बताया कि पुष्पा प्रकाश छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाती थीं। हालांकि, कभी उन्होंने ऐसा आत्मघाती कदम नहीं उठाया। डीआईजी और पुष्पा प्रकाश की शादी को 14 साल हो चुके हैं। दोनों का विवाहित जीवन सुखमय चल रहा था। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात या फिर शनिवार सुबह दंपती के बीच किसी बात को लेकर कुछ अनबन हुई, जिसके बाद पुष्पा प्रकाश ने खुदकुशी कर ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें