हाईकोर्ट के आदेश के बाद हरकत में आया नगर निगम शहर में जगह-जगह नालों पर हुए अतिक्रमण हटाने में जुट गया है।
विज्ञापन
तस्वीरें: हाईकोर्ट के आदेश पर बेरहमी से गिरा दिए अवैध निर्माण
2 of 9
सोमवार को निगम के दस्ते ने निरालानगर में चरणदास मंदिर से लेकर पोस्ट ऑफिस तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यहां कई जगह लोगों ने नालों पर स्थायी निर्माण कर होटल-ढाबे और लॉन बना दिए थे।
विज्ञापन
तस्वीरें: हाईकोर्ट के आदेश पर बेरहमी से गिरा दिए अवैध निर्माण
3 of 9
प्रवर्तन दल ने जैसे ही जेसीबी से इन अवैध निर्माणों को तोड़ना शुरू किया तो कब्जा करने वाले उनसे भिड़ गए। लोगों का आरोप था कि अतिक्रमण हटाने से पहले उन्हें सूचना नहीं दी गई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर उन्हें शांत कराया और अतिक्रमण ध्वस्त कराए गए।
तस्वीरें: हाईकोर्ट के आदेश पर बेरहमी से गिरा दिए अवैध निर्माण
4 of 9
चरणदास मंदिर से निरालानगर पोस्ट ऑफिस तक शायद ही कोई जगह थी, जहां नाले पर कब्जा नहीं किया गया था। इन अवैध निर्माणों को हटाने में दस्ते को करीब तीन घंटे लग गए। इस दौरान टीम ने करीब दो ट्रक सामान भी जब्त किए।
विज्ञापन
तस्वीरें: हाईकोर्ट के आदेश पर बेरहमी से गिरा दिए अवैध निर्माण
5 of 9
निरालानगर में मंगलम् बैंकट हॉल और वातानुकूलित होटल के बाहर अतिक्रमण हटा रहे दस्ते से होटल के लोगों ने झड़प की। हालांकि इसके बाद भी दस्ते ने यहां अवैध कब्जे को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
तस्वीरें: हाईकोर्ट के आदेश पर बेरहमी से गिरा दिए अवैध निर्माण
6 of 9
इसके अलावा बी ब्लॉक में मकानों के आगे नाले पर बने लॉन, गेट, ढाबे और स्लैब को तुड़वाया गया। इस दौरान दस्ते को लगभग सभी जगह लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
तस्वीरें: हाईकोर्ट के आदेश पर बेरहमी से गिरा दिए अवैध निर्माण
7 of 9
कुछ तो अपने कद और पद का रौब दिखाया तो कुछ ने वरिष्ठ अधिकारियों को फोन कर अभियान रोकने की सिफारिश की। हालांकि इसके बाद भी नगर अभियंता मनीष अवस्थी की मौजूदगी में अभियान चलता रहा।
तस्वीरें: हाईकोर्ट के आदेश पर बेरहमी से गिरा दिए अवैध निर्माण
8 of 9
वकील, प्रोफेसर और डॉक्टर भी किए थे कब्जा निरालानगर में नाले पर ढाबे और होटल के निर्माण तो मिले ही, यहां हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील, यूनीवर्सिटी में प्रोफेसर और निजी चिकित्सक के घरों के आगे नालों पर कब्जा दिखाई दिया।