फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताकते रहे दर्शक गुम हो गया सुखोई, ...और हवा में लटक गया हेलीकॉप्टर, तेजस ने दिखाए करतब

Fri, 07 Feb 2020 10:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
defence expo 2020 - फोटो : अमर उजाला
भले ही धूप तीखी थी, लेकिन कुर्सियों पर बैठे दर्शकों का रोमांच भी कम नहीं था। उनकी निगाहें एकटक आसमान पर टिकी हुई थीं और कान लगातार अनाउंसमेंट सुन रहे थे। इसी बीच जब सुखोई सामने से गुजरा तो दर्शकों की आंखें चमक उठीं। पर, उनका रोमांच तब दुगना हो गया, जब सुखोई के गुजरने के कुछ सेकेंड बाद उसकी तेज आवाज कानों में पहुंची। दर्शकों ने तालियों से जांबाजों का इस्तकबाल किया। कुछ ऐसा ही नजारा बृहस्पतिवार को डिफेंस एक्सपो में हुए लाइव डेमो के दौरान देखने को मिला। जहां एयरफोर्स के सुखोई, तेजस जैसे लड़ाकू विमानों ने अपनी ताकत का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

2 of 6
डिफेंस एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
वहीं सूर्यकिरण की टीम ने हैरतअंगेज करतबों से दर्शकों कादिल जीत लिया। बृहस्पतिवार को दो बार लाइव डेमो हुआ। दोपहर 12 बजे से 12.45 बजे तक और दोपहर 3.30 बजे से शाम 4.15 बजे तक शो हुए। सुबह एयरफोर्स के लड़ाकू जहाजों तेजस व सुखोई ने उड़ान भरी, वहीं शाम केशो में सूर्यकिरण की एरोबेटिक टीम ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इस दौरान शो हाउसफुल रहा। दर्शकों का हुजूम लाइव डेमो एरिया में उमड़ पड़ा। लोगों ने खड़े होकर एयर शो व आर्मी के रणकौशल को देखा और सेल्यूट किया। इतना ही नहीं एक्सपो के आसपास रहने वाले लोगों ने अपनी छतों से लाइव शो में जवानों व जांबाजों का शौर्य देखा। शो में घुड़सवारों ने योगाभ्यास का भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : ANI
देखते रहे सुखोई की रफ्तार, तेजस की पूंछ
सुबह के एयर शो में जैसे ही अनाउंसमेंट हुआ कि सुखोई आपकेसामने से गुजरने वाला है तो दर्शकों ने आसमान में नजरें गड़ा दीं। दूर से आता हुआ विमान दिखा तो दर्शकों नेउस पर नजरें बनाए रखीं। जैसे ही सुखोई सामने से गुजरा तो दर्शकों की खुशी व रोमांच देखने लायक था। ऐसे ही तेजस ने जब धुआं छोड़ते हुए उड़ान भरी तो दर्शक उसकी पूंछ देखते रहे और मोबाइल से फोटो लेते रहे। तेजस के पायलट ने कई फॉरमेशन बनाकर दर्शकों की तालियां बटोरीं।

4 of 6
defence expo 2020 - फोटो : अमर उजाला
पीछे से गुजरा सूर्यकिरण, कानों पर पहुंचे हाथ
शाम केएयर शो में सूर्यकिरण की टीम एरोबेटिक कर रही थी। टीम में नौ विमान थे, जो एक-दूसरे से महज पांच-पांच मीटर की दूरी व सात हजार फिट की ऊंचाई पर रहकर फॉर्मेशन बना रहे थे। विमानों ने तेजस, डायमंड, राफेल फॉर्मेशन बनाए। ऐसे ही एक फॉर्मेशन में आठ सूर्यकिरण एक ओर निकल गए, जबकि नौंवा दूसरी तरफ चला गया। दर्शक उस नौवें विमान का इंतजार सामने की ओर कर रहे थे, इसी बीच विमान पीछे से दर्शकों के सिर से होते हुए गुजरा तो उन्होंने कानों पर हाथ रख लिए।
विज्ञापन

5 of 6
हवा में लटका हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला
...और हवा में लटक गया हेलीकॉप्टर
सूर्यकिरण की टीम के बाद जब शो में लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर आया तो उसकेकरतब लाजवाब थे। हेलीकॉप्टर ने गुरुत्वाकर्षण को चुनौती देते हुए हवा में ऐसे करतब किए कि एक वक्त तो दर्शकों को लगा कि हेलीकॉप्टर नीचे गिर रहा है। हवा में एक जगह पर टिक गया। जो आसमान में टंका हुआ सा दिख रहा था, इसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया। ऐसे ही हेलीकॉप्टर जब युद्घक्षेत्र से कमांडोज को रस्से पर लटकाकर ले जा रहा था तो उसे देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आतंकियों से कराया मुक्त - फोटो : अमर उजाला
‘वृंदावन को आतंकियों से कराया मुक्त’
वृंदावन में आतंकियों ने कब्जाकर बमबारी शुरू कर दी। सेना ने टाइगर बहादुर पलटन को रवाना किया। इसमें बोफोर्स, एटेग्स ने मोर्चा संभाला। बारूदी सुरंगों को खोदते हुए मशीन आगे बढ़ती गई और पीछे से जवान पहुंचते रहे। आतंकियों केगढ़ में जवानों को उतारने के लिए ध्रुव हेलीकॉप्टर पहुंचा। जवान रस्से से नीचे उतरे और बंकर में छिपे आतंकियों को मार गिराया। उधर अर्जुन, तुंगस्का, के9 वज्र भी पहुंच गया। ऑपरेशन पूरा होने का इशारा मिलते ही दूसरा हेलीकॉप्टर आया और जवानों को युद्घक्षेत्र से बाहर ले गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें