फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepotsav 2022: अयोध्या में आकार लेती दिख रही त्रेतायुग जैसी कल्पना, राम के स्वागत में खड़े होंगे पीएम मोदी

Sat, 22 Oct 2022 02:49 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
त्रेतायुग जैसी अयोध्या की कल्पना रामनगरी में आकार लेती दिख रही है। अवसर है अयोध्या में आयोजित होने जा रहे दीपोत्सव का। ऐसा हो भी क्यों न....जब खुद पीएम नरेंद्र मोदी लंका पर विजय प्राप्त कर लौटे राम के स्वागत में खड़े होंगे और गुरू वशिष्ठ की भूमिका में राज्याभिषेक के लिए तिलक लगाने को आतुर होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी तीन घंटे अयोध्या में रहकर दीपोत्सव में शामिल होंगे।

 प्रभु राम के आगमन की खुशी में अयोध्या 15 लाख दीपक जलाकर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। रामचरित मानस में भगवान राम के अयोध्या आगमन को बयां करने वाली यह पंक्तिया...अवधपुरी प्रभु आवत जानी, भई सकल सोभा कै खानी, बहइ सुहावन त्रिबिध समीरा, भइ सरजू अति निर्मल नीरा.....पूरी तरह से चरितार्थ हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। सफाई व्यवस्था के लिए 1000 कर्मचारी दिन-रात लगे हैं। सड़कों को चमकाया जा रहा है। रंग बिरंगी झालरों से पूरा शहर जगमगाने को तैयार है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
वहीं विशेष एलईडी लाइटों से शहर की मुख्य इमारत जैसे साकेत महाविद्यालय, राजसदन, तुलसी उद्यान पार्क, राम की पैड़ी, राम कथा पार्क आदि चमक रहे है। एल शेप में रामायण प्रसंगों पर आधारित द्वार सरयू घाट की शोभा बढ़ा रहे हैं।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
नयाघाट से लेकर गोंडा की सीमा तक सरयू पुल को प्रकाशमय बनाया जा रहा है। राम की पैड़ी परिसर के मंदिरों को एक रंग में रंगा गया है। दीपोत्सव पर अयोध्या कड़ी सुरक्षा में रहेगी, वीवीआईपी मूवमेंट के चलते श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं हो इसके लिए प्लान बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
चप्पे-चप्पे पर सादी वर्दी व खुफिया पुलिस के जवान तैनात होंगे। ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से पूरे अयोध्या पर निगरानी रखी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें