अयोध्या में यह पहला मौका है जब रामलला अपने भव्य मंदिर में दीपावली मना रहे हैं। 500 वर्षों के संघर्ष के बाद यह मौका आया है जब राम मंदिर दीयों के जगमगा रहा है।
दीपावली के लिए पूरे नगर को सजा दिया गया है और नदी के घाटों पर दीपोत्सव के लिए लाखों दीये सजा दिए गए हैं। बुधवार को दीपोत्सव के अवसर पर अयोध्या रिकॉर्ड बनाएगी।
इस बीच भव्य राम मंदिर की आभा देखते ही बन रही है। दीयों व कृत्रिम रोशनी में राम मंदिर जगमगा रहा है। इस मौके का दुनिया भर में फैले करोड़ों राम भक्तों को इंतजार था।
आगे देखें, राम मंदिर की भव्य तस्वीरें