फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम आवास से 50 मीटर दूर पेड़ पर लटकी मिली लाश

Wed, 24 Feb 2016 01:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
हाई सिक्योरिटी जोन में छात्रा से दरिंदगी के बाद हत्या के मामले में खुलासा भी नहीं हुआ कि मुख्यमंत्री आवास से महज 50 मीटर की दूरी पर मंगलवार को युवक का शव पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन

सीएम आवास से 50 मीटर दूर पेड़ पर लटकी मिली लाश

2 of 8
वह भी तब जब  इससे महज चंद कदम की दूरी पर ही डीआईजी-एसएसपी छात्रा से दरिंदगी के चारों आरोपियों के साथ क्राइम सीन का री-क्रिएशन कर लौटे ही थे।
विज्ञापन

सीएम आवास से 50 मीटर दूर पेड़ पर लटकी मिली लाश

3 of 8
पेड़ से लटकी मिली लाश के तार भी इस घटना से जोड़कर देखे जा रहे हैं। डीजीपी जावीद अहमद ने ट्वीट करके मामले की जांच कराए जाने की जानकारी दी।

सीएम आवास से 50 मीटर दूर पेड़ पर लटकी मिली लाश

4 of 8
आईजी जोन ए. सतीश गणेश ने अज्ञात युवक का डीएनए सैंपल व नमूनों की फोरेंसिक जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

सीएम आवास से 50 मीटर दूर पेड़ पर लटकी मिली लाश

5 of 8
एसओ गौतमपल्ली सुरेंद्र कुमार कटियार के अनुसार दोपहर करीब दो बजे कैंसर अस्पताल और मुख्यमंत्री आवास के बीच ला-मार्टीनियर स्कूल के मैदान में शव मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन

सीएम आवास से 50 मीटर दूर पेड़ पर लटकी मिली लाश

6 of 8
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय के मुताबिक मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच है। हुलिये से वह रिक्शा चालक लग रहा था। बहरहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसने धारीदार जांघिया पहन रखी है।

विज्ञापन

सीएम आवास से 50 मीटर दूर पेड़ पर लटकी मिली लाश

7 of 8
शरीर पर जाहिरा चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल यह खुदकुशी का मामला दिख रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन

सीएम आवास से 50 मीटर दूर पेड़ पर लटकी मिली लाश

8 of 8
छात्रा से दरिंदगी के आरोपियों से पूछताछ
फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाले शख्स की तस्वीर दिखाकर छात्रा के मामले में आरोपी सद्गुरु, दीपू, माइकल और नासिर से पूछताछ की गई। पुलिस को शक है कि वह भी छात्रा से दरिंदगी का आरोपी तो नहीं था, जिसने पकड़े जाने के डर से फांसी लगा ली हो। हालांकि अब तक पुलिस को इस संबंध में कोई सफलता हासिल नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें