(सभी फोटो- इमरान) लखनऊ में लड़कियां खुद को कितना असुरक्षित महसूस करती हैं, ये जानने के लिए एसएसपी सड़कों पर उतरे। उन्होंने लड़कियों को रोककर बात की तो मिले ये जवाब...
विज्ञापन
पुलिस ने सड़कों पर पूछा, बेटा कोई छेड़ता है तो मिले ये जवाब
2 of 8
राजधानी में किस कदर बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं, इस सच से पहली बार रूबरू हुए एसएसपी राजेश कुमार पांडेय। सोमवार को वह टीम के साथ गोमतीनगर में फुट पेट्रोलिंग के लिए निकले।
विज्ञापन
पुलिस ने सड़कों पर पूछा, बेटा कोई छेड़ता है तो मिले ये जवाब
3 of 8
उसी समय स्कूल की छुट्टी हुई थी। पुलिस टीम को देख स्टूडेंट्स घबरा गए और इधर-उधर निकलने की कोशिश करने लगे। खैर, एसएसपी ने खुद आगे बढ़कर स्टूडेंट्स को रोका और उनसे बात करना शुरू किया।
पुलिस ने सड़कों पर पूछा, बेटा कोई छेड़ता है तो मिले ये जवाब
4 of 8
इस पर बच्चों का डर कुछ खत्म हुआ और वे आपबीती सुनाने लगे।
विज्ञापन
पुलिस ने सड़कों पर पूछा, बेटा कोई छेड़ता है तो मिले ये जवाब
5 of 8
सीएमएस से छुट्टी होने के बाद दो छात्राओं से एसएसपी राजेश कुमार पांडेय से पूछा कि ‘बेटा आपको कोई छेड़ता तो नहीं?’ पहले तो छात्राओं ने संकोच किया फिर समस्याएं सुनानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
पुलिस ने सड़कों पर पूछा, बेटा कोई छेड़ता है तो मिले ये जवाब
6 of 8
कहा कि स्कूल के बाहर खड़े लड़के उन्हें घूर-घूरकर देखते हैं। कई बार तो उन्हें अश्लील टिप्पणी सुननी पड़ती है। छात्राओं ने कहा कि स्कूल की छुट्टी होते ही ट्रैफिक जाम हो जाता था।
विज्ञापन
पुलिस ने सड़कों पर पूछा, बेटा कोई छेड़ता है तो मिले ये जवाब
7 of 8
वहीं एसएसपी ने दुकानदारों से बात की तो पता चला कि स्कूल टाइम में भी लड़के आस-पास घूमते रहते हैं।
पुलिस ने सड़कों पर पूछा, बेटा कोई छेड़ता है तो मिले ये जवाब
8 of 8
इस संबंध में एसएसपी ने सीओ गोमतीनगर सत्यसेन यादव को निर्देश दिया कि वह स्कूलों के प्रबंधन से इसकी शिकायत करें। साथ ही स्कूलों की छुट्टी के समय शोहदों के खिलाफ अभियान चलाने व ट्रैफिक जाम पर विशेष ध्यान देने को कहा।