फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरदर्शन कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, घर पर मिला ये सब सामान

Wed, 11 Apr 2018 01:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
डेमो
लखनऊ के विभूति खंड इलाके में दूरदर्शन के वीडियो एग्जीक्यूटिव की सोमवार देर रात सरकारी आवास में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। तीन महीने पहले उनका तबादला मुंबई हुआ था।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : डेमो
वहां से अपना सामान लेने आए थे। कमरे में रखी मेज पर शराब की बोतल व कुछ सामान मिला। पुलिस ने नशे में फर्श पर गिरने से मौत का अनुमान लगाते हुए शव मॉर्च्युरी भेजा है और बेंगलूरू से परिवारीजनों के आने का इंतजार है। 
विज्ञापन

3 of 8
इसी मकान से मिला शव - फोटो : amar ujala
इंस्पेक्टर बृजेश कुमार राय ने बताया कि विराम खंड स्थित दूरदर्शन कॉलोनी में रहने वाले दूरदर्शन के वीडियो एग्जीक्यूटिव केपी राजशेखर (55) के आवास का दरवाजा न खुलने पर नौकरानी ने आसपास के लोगों को जानकारी दी। पुलिस को कॉल की गई। बालकनी में लगे दरवाजे की जाली काटकर पुलिस टीम उनके आवास में दाखिल हुई। 

4 of 8
- फोटो : डेमो
बेडरूम में फर्श पर वह औंधे मुंह मृत पड़े थे। मेज पर शराब की बोतल तीन चौथाई खाली थी। प्लेट में थोड़ा सा खाना, ऐश ट्रे, माचिस आदि रखा था। माना जा रहा है कि केपी राजशेखर ने आवास भीतर से बंद करके देर रात तक शराब पी। इसके बाद वह बेड की तरफ बढ़े लेकिन अधिक नशा होने के कारण बेड के पास फर्श पर गिर गए। उनके मुंह पर मामूली चोट आई थी। 
विज्ञापन

5 of 8
इसी मकान से मिला शव - फोटो : amar ujala
आसपास के लोगों ने बताया कि बंगलूरू के एमपी गार्डेन के मूल निवासी केपी राजशेखर छह महीने पहले स्थानांतरित होकर लखनऊ आए थे। तीन महीने बाद वह तबादला कराकर मुंबई चले गए। वह सरकारी आवास खाली करने के इरादे से सोमवार को हवाई जहाज से आए।आसपास के लोगों से सामान की पैकिंग आदि की बात कही। 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : डेमो
नौकरानी को बुलाकर खाना बनवाया और उसे सुबह आने को कहा था। नौकरानी ने सुबह उनके घर पर दस्तक दी। दरवाजा न खुलने पर अन्य घरों में काम करके दोपहर में आई। इस बार भी दरवाजा न खुलने पर उसने आसपास के लोगों को जानकारी दी। 
विज्ञापन

7 of 8
डेमो
इंस्पेक्टर ने बताया कि केपी राजशेखर के परिवारीजनों को उनकी मौत की सूचना दी गई। पता चला कि भारी शरीर के केपी राजशेखर को शराब की लत थी। परिवारीजन बुधवार सुबह की फ्लाइट से लखनऊ पहुंचेंगे। शव को मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखवाने के साथ आवास पर ताला लगाया गया। परिवार के लोगों के आने पर फिर छानबीन की जाएगी। 

 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : डेमो
दूरदर्शन लखनऊ में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिशासी डॉ आत्मप्रकाश मिश्र ने बताया कि केटी राजशेखर बहुत कम समय के लिए हमारे साथ रहे, लेकिन उनके काम करने का जज्बा देखने लायक था। वह आगे आकर काम को लीड करते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें