अखिलेश ने कहा, भाजपा द्वारा की जा रही ध्रुवीकरण की खतरनाक राजनीति से जनता को सचेत और सतर्क करने की जरूरत है। भाजपा का छिपा एजेंडा है कि समाज में असंतोष पैदा हो और विषमता बढ़े। गोरखपुर और फूलपुर में सपा की जीत से भाजपा की बोली बिगड़ गई है, भाषा की मर्यादा टूट गई है। वह अपने कुप्रचार से 2019 के चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश में है।