लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के हंसखेड़ा स्थित आश्रयहीन डूडा कॉलोनी में रविवार देरशाम एक राजगीर के बंद कमरे में रखे बक्से में युवती की लाश मिली है।
विज्ञापन
हत्या कर बक्से में भर दी युवती की लाश, तस्वीरें
2 of 5
गला दबाकर हत्या के बाद शव बक्से में बंद करने के साथ उसमें नमक भर दिया था। दुर्गंध फैलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को फोन किया। (इसी घर में मिली थी युवती की लाश।)
विज्ञापन
हत्या कर बक्से में भर दी युवती की लाश, तस्वीरें
3 of 5
कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने छानबीन की। कत्ल का मुकदमा दर्ज करके फरार राजगीर की तलाश शुरू की है। युवती की शिनाख्त के लिए अन्य थानों से संपर्क किया गया है।
हत्या कर बक्से में भर दी युवती की लाश, तस्वीरें
4 of 5
एसओ पारा अशोक यादव ने बताया कि हंसखेड़ा में आश्रयहीन डूडा कॉलोनी के मकान नंबर 1/374 से दुर्गंध महसूस होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। कमरे का ताला तोड़कर छानबीन शुरू की तो करीब तीन फुट लंबे और डेढ़ फुट चौड़े बक्से में युवती का शव मिला।
उसके तन पर पीला कुर्ता व नीली सलवार थी। दाहिने हाथ की अंगुली में अंगूठी और दोनों कलाइयों में चूड़ियां थीं। तहकीकात में पता चला कि मकान में राजगीर राजू गौतम रहता है, जो अक्सर संदिग्ध महिलाओं को अपने घर लाता था। पड़ोसियों के आपत्ति जताने पर उन्हें धमका रखा था। (मामले की जांच की जा रही है।)