तीन दिनों से लगातार दिन का अधिकतम पारा सरकने से लखनऊ गलन भरी ठंड की चपेट में है। एक दिन पहले 13.5 डिग्री के अधिकतम पारे में ठिठुराने वाली सर्दी ने सोमवार को शहरियों के लिए बर्फीली ठंड का सितम और बढ़ाया। दिन का अधिकतम पारा सामान्य से 10 डिग्री तक लुढ़ककर 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
2 of 6
ठंड से हाल बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
शीतलहरी के झोंको का असर सुबह इस कदर हावी रहा कि 10 बजे तक सड़कों पर चहल-पहल नाम की रही। न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री कम 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
3 of 6
लखनऊ में गलन भरी ठंड
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले दिनभर गलन इस कदर रही कि न तो अलाव और न ही कमरों में गर्म कपड़ों में दुबके लोगों को हीटर-ब्लोअर ने खास राहत दी। दोपहर 12 बजे के बाद धीर-धीरे खिली धूप आई जरूर, लेकिन गलन ने कंपाना नहीं छोड़ा।
4 of 6
गलन भरी ठंड से कंपकंपाए लोग
- फोटो : अमर उजाला
शाम की गलन ने रात तक एक बार फिर सड़कों पर बर्फीले अहसास के बीच लोगों को जल्द घरों में दुबकने को मजबूर किया। घरों के बाहर और सड़कों के किनारे लोग अलाव तापते दिखे।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बर्फीली ठंड के बीच होगा नए साल का स्वागत
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पहाड़ों से आ रही उत्तर-पछुआ बर्फीली हवाएं ही ठंड और गलन बढ़ा रही हैं। उन्हीं बर्फीली हवाओं से न्यूनतम पारा सरक रहा है, जबकि दोपहर में देर से कमजोर धूप मिलने से अधिकतम पारा भी कम दर्ज हो रहा है।
वायुमंडल में अधिकतम आर्द्रता स्तर 85 प्रतिशत से अधिक रहने के चलते धूप खिलने के बावजूद गलन बेहाल कर रही है। अभी एक-दो दिनों तक मौसम के इसी मिजाज के जारी रहने के साथ ही गलन रहेगी। धूप के बावजूद गलन सिहराती रहेगी। बुधवार से बदली के आसार हैं।