फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: बर्फीली हवा के चलते तीखे हुए सर्दी के तेवर, नए साल का स्वागत ऐसे करेगा मौसम

Mon, 30 Dec 2019 04:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
मौसम - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में ठंड का कहर जारी है। रविवार को तापमान 6.9 डिग्री से ऊपर चढ़ा जबकि शनिवार को यह 3.5 डिग्री था। सोमवार की सुबह भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। गलन और कोहरे का सामना करना पड़ा। इसके पहले बर्फीली हवा के चलते तीखी हुई सर्दी के तेवर रविवार दोपहर खिली धूप के बावजूद कम नहीं हुए। दोपहर में धूप निकलने पर लोगों ने छतों और पार्कों का रुख किया पर गलन से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

2 of 5
गलन भरी ठंड - फोटो : अमर उजाला
न्यूनतम तापमान भले ही 3.5 डिग्री से चढ़कर 6.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया लेकिन दिन के तापमान में गिरावट से सर्दी के तेवर तीखे ही रहे।
विज्ञापन

3 of 5
ठंड से हाल बेहाल - फोटो : अमर उजाला
दिन का अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। शाम से पहले धूप के कमजोर पड़ने पर बर्फीली हवाओं से दोपहिया वाहन सवारों केलिए मफलर, दस्तानों से भी राहत बस नाम की ही मिली।

 

4 of 5
मौसम - फोटो : अमर उजाला
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पहाड़ों से आ रही शीतलहरी और वायुमंडल में 90 प्रतिशत के ऊपर बरकरार आर्द्रता का स्तर गलन भरी ठंड करा रहा है। फिलहाल इससे राहत के कोई आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौसम - फोटो : अमर उजाला
वहीं, मंगलवार के बाद बादलों की आवाजाही, बूंदाबांदी के आसार हैं। यानी नए साल का स्वागत बादल-बूंदाबांदी से हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें