फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बैंक डूबते' ही लखनऊ में हड़कंप, पैसा निकालने के लिए लगीं कतारें

विज्ञापन
1 of 10
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने हिंदुस्तान को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड(एचसीबीएल) पर शुक्रवार को रोक लगा दी। बैंक अब न किसी का पैसा जमा कर सकेगा न ही अपने खाताधारकों को एक लाख से अधिक का भुगतान कर सकेगा।
विज्ञापन

'बैंक डूबते' ही लखनऊ में हड़कंप, पैसा निकालने के लिए लगीं कतारें

2 of 10
इस बात की जानकारी मिलने के साथ लखनऊ में अफरा-तफरी के हालात बन गए। जिन लोगों के खाते इन बैंकों में हैं वह सुबह से ही वहां पहुंच गए। बैंक खुलने से पहले बैक के बाहर लंबी-लंबी कतारे नजर आने लगीं।
विज्ञापन

'बैंक डूबते' ही लखनऊ में हड़कंप, पैसा निकालने के लिए लगीं कतारें

3 of 10
लखनऊ में इस बैंक की करीब हर शाखा में यह कतारे नजर आईं। लोग इस बात की चिंता में दिखे कि आखिर उनके पैसे का क्या होगा।

'बैंक डूबते' ही लखनऊ में हड़कंप, पैसा निकालने के लिए लगीं कतारें

4 of 10
लखनऊ शहर में मुख्य रूप से इस बैंक की शाखाएं जानकीपुरम, कपूरथला, गोमती नगर सहारा अस्पताल के पास, नादान महल रोड और आलमबाग में हैं।
विज्ञापन

'बैंक डूबते' ही लखनऊ में हड़कंप, पैसा निकालने के लिए लगीं कतारें

5 of 10
इन सभी जगहों पर पैसे निकालने वालों की भीड़ सुबह से ही जमा दिखी। इस भीड़ को समझाने और उन्हें भरोसा दिलाने के लिए वहां पर कोई भी बैंक का अधिकारी मौजूद नहीं थी।
विज्ञापन

'बैंक डूबते' ही लखनऊ में हड़कंप, पैसा निकालने के लिए लगीं कतारें

6 of 10
रकम डूबने की चिंता में खाताधारक देर रात तक बैंक की शाखाओं में जमे रहे। रात से जमा हुई यह भीड़ सुबह होते-होते एक सैलाब में बदल गई।
विज्ञापन

'बैंक डूबते' ही लखनऊ में हड़कंप, पैसा निकालने के लिए लगीं कतारें

7 of 10
बैंक की जानकीपुरम और नादान महल रोड शाखाओं में नाराज ग्राहकों ने तोड़फोड़ भी की। आरबीआई के एजीएम अजित प्रसाद ने बताया कि एचसीबीएल की खराब माली हालत की जांच के बाद जनहित में यह पाबंदी छह माल के लिए लगाई गई है। इसके बाद इसकी समीक्षा की जाएगी।

'बैंक डूबते' ही लखनऊ में हड़कंप, पैसा निकालने के लिए लगीं कतारें

8 of 10
नए नियम के बाद यह बैंक आरबीआई की अनुमति के बिना बैंक न कोई लोन दे सकेगा न उसे रिन्यू कर सकेगा। उसे कोई निवेश करने की अनुमति नहीं होगी। कोई नया डिपॉजिट स्वीकार नहीं कर सकेगा, फंड नहीं ले सकेगा।

'बैंक डूबते' ही लखनऊ में हड़कंप, पैसा निकालने के लिए लगीं कतारें

9 of 10
मामले पर एचसीबीएल के सीईओ पवन कपूर का कहना है कि बैंक के 50 हजार ग्राहकों के करीब 180 करोड़ रुपये हमारे पास जमा हैं और मौका मिलेगा तो हफ्ते भर में पैसा लौटा देंगे। लेकिन आरबीआई ने इसका मौका ही नहीं दिया।
विज्ञापन

'बैंक डूबते' ही लखनऊ में हड़कंप, पैसा निकालने के लिए लगीं कतारें

10 of 10
उन्होंने कहा कि बैंक को अच्छी क्रेडिट रेटिंग मिलती रही है,किसी खाताधारक को डरने या अफवाहों में उलझने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें