फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश पंडाल में दौड़ा करंट, मासूम बच्चे की मौत

विज्ञापन
1 of 7
कानपुर के बर्रा दो स्थित नई बस्ती में रविवार रात बारिश के बाद गणेश महोत्सव के पंडाल में करंट उतरने से कक्षा तीन के छात्र शीबू (10) की मौत हो गई। पंडाल के बाहरी हिस्से में लगे पोल में उतरे करंट की चपेट में आकर शीबू चीखता रहा लेकिन लाउडस्पीकर के शोर में उसकी चीखें दब गईं। जब तक उसके साथियों ने भीतर आकर लोगों को जानकारी दी, तब लोग दौड़े लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

गणेश पंडाल में दौड़ा करंट, मासूम बच्चे की मौत

2 of 7
इसके बाद परिजनों ने पंडाल में शव रखकर हंगामा किया। फिर थाने पर भी परिजनों की भीड़ पहुंची। मामला बढ़ता देख आयोजक फरार हो गए। एसीएम योगेंद्र कुमार और पूर्व सपा नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा भी थाने पहुंचे और परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन

गणेश पंडाल में दौड़ा करंट, मासूम बच्चे की मौत

3 of 7
उधर बताया गया कि शीबू के साथ खेलते उसके साथी नितिन को भी कुछ देर पहले पंडाल में करंट का झटका लगा था। इसका पता चलने पर माइक से एनाउंसमेंट भी हुआ था। इसके बावजूद आयोजकों ने कोई ध्यान नहीं दिया और कुछ देर बाद शीबू भी करंट की चपेट में आ गया।

गणेश पंडाल में दौड़ा करंट, मासूम बच्चे की मौत

4 of 7
नई बस्ती में जय बाबा युवा कमेटी की ओर से गणेश महोत्सव का आयोजन चल रहा था। देर शाम बारिश बंद होने के बाद शीबू अपने साथियों के साथ पंडाल के बाहर ही खेल रहा था। अचानक शीबू का हाथ बिजली की झालरों से सजे पंडाल के पोल पर पड़ गया और उसके मुंह से चीख निकल पड़ी।
विज्ञापन

गणेश पंडाल में दौड़ा करंट, मासूम बच्चे की मौत

5 of 7
शीबू को चीखते देख उसके साथी घबरा गए और भागकर पंडाल में पहुंचे, लेकिन जब तक लोग कुछ समझ पाते, शीबू की सांसें थम चुकी थीं। लोग पहुंचे तो उसका शव पोल के पास सड़क पर पड़ा था। अस्पताल में डॉक्टरों ने जब शीबू को मृत घोषित किया तो परिजनों के साथ इलाकाई लोगों की भीड़ ने पंडाल में ही शव रखकर हंगामा किया।
विज्ञापन

गणेश पंडाल में दौड़ा करंट, मासूम बच्चे की मौत

6 of 7
सूचना पर बर्रा पुलिस, एसीएम और सपा नेता भी मौके पर पहुंच गए। तब तक इलाके की बिजली भी काटी जा चुकी थी। इसके बाद पुलिस सभी को लेकर थाने आ गई। इलाकाई लोग आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग कर रहे थे। सपा नेता, एसीएम ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सोमवार को डीएम से मिलकर परिवार की आर्थिक मदद कराई जाएगी। इंस्पेक्टर संतोष सिंह के मुताबिक आयोजक आनंद गुप्ता और संजय सोनकर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है
विज्ञापन
विज्ञापन

गणेश पंडाल में दौड़ा करंट, मासूम बच्चे की मौत

7 of 7
दबौली निवासी दान बहादुर का बेटा शीबू दो बहनों का इकलौता भाई था। शीबू नई बस्ती में रहने वाले नाना कल्पनाथ के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसकी मौत से मां सुनीता बदहवास हो गई। वह कभी पंडाल में रखे बेटे के शव से लिपट कर रोती तो कभी चीखने लगती, मेरी जान ले लो, मेरे लाल को जिंदा कर दो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें