केंद्रीय सेवा के अफसरों और आईपीएस अफसरों ने पदोन्नति और वेतन-भत्तों लेकर सातवें वेतन आयोग के सामने आईएएस अफसरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। मगर...
Trending Videos
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम में जमकर झूमे यूपी के अफसर, तस्वीरें
2 of 12
यूपी आईएएस एसोसिएशन की पहल पर अखिल भारतीय सेवा और केंद्रीय सेवा के अफसरों के बीच आयोजित खेल प्रतियोगिता में सांस्कृतिक संध्या खूब जमी। इसमें विभिन्न सेवाओं के अधिकारी अपने परिवार के साथ शामिल हुए।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम में जमकर झूमे यूपी के अफसर, तस्वीरें
3 of 12
मुख्य सचिव आलोक रंजन और प्रमुख वन संरक्षक उमेंद्र शर्मा द्वारा सांस्कृतिक संध्या के संयुक्त उद्घाटन के बाद गीत-संगीत की सरिता देर रात तक राजभवन कालोनी स्थित सीएसआई सभागार में गूंजती रही।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में जमकर झूमे यूपी के अफसर, तस्वीरें
4 of 12
आईएएस अधिकारी व गायक डॉ. हरिओम व उनकी पत्नी डॉ. मालविका के संचालन में संस्कृति संध्या की शुरुआत हुई। पहली प्रस्तुति विशेष सचिव गृह मिनिस्ती एस की बेटी सौंदर्य नायर के नाम रही।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम में जमकर झूमे यूपी के अफसर, तस्वीरें
5 of 12
इसके बाद भारत राजस्व सेवा के अकाउंट काडर से आस्थानंद पाठक ने ‘का करूं सजनी, आए न बलम’ पेश किया। फिर बारी आई मुख्य सचिव की पत्नी व गायिका सुरभि रंजन की। उन्होंने ‘ठाड़े रहियो वो बांके यार..’ की प्रस्तुति के साथ स्टेज संभाला लेकिन उन्हें कई फरमाइश भी पूरी करनी पड़ी।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम में जमकर झूमे यूपी के अफसर, तस्वीरें
6 of 12
इसके बाद आईपीएस अधिकारी सतीश गणेश ने किशोर कुमार के फिल्मी गीत ‘एक अजनबी हसीना से यूं मुलाकात हो गई’, भारतीय राजस्व सेवा के अमित निगम ने किशोर कुमार के ही हिट फिल्मी गाने साल क्या है दिलों का ना पूछो सनम पेश किया।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम में जमकर झूमे यूपी के अफसर, तस्वीरें
7 of 12
सीमा मोदी ने सजदा फिल्म के गाने पर एकल नृत्य की प्रस्तुति दी तो ऊषा सिंह ने ‘रंगी सारी गुलाबी चुनरिया रे’ दादरा पेश किया। इसके बाद बारी आई संचालक दंपती की।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में जमकर झूमे यूपी के अफसर, तस्वीरें
8 of 12
डॉ. मालविका ने फरीदा खानम की सुप्रसिद्ध नज्म ‘आज जाने की जिद न करो’ और डा. हरि ओम ने ‘जमुना किनारे मेरो गांव, सांवरे आ जइयो’ की प्रस्तुति से खूब वाहवाही पाई। फिर महिलाओं ने डांडिया नृत्य की सामूहिक प्रस्तुति दी। (ग्रुप डांस के दौरान मीनू जोशी व अन्य।)
सांस्कृतिक कार्यक्रम में जमकर झूमे यूपी के अफसर, तस्वीरें
9 of 12
इस खास मौके मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरुण सिंघल, डीजी होमगार्ड रंजन द्विवेदी, प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक राजीव कुमार, प्रमुख सचिव पंचायतीराज चंचल कुमार तिवारी, प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय अग्रवाल, प्रमुख सचिव पर्यावरण व एनआरआई संजीव सरन, आईएएस अधिकारी रोशन जैकब, अमृता सोनी, विकास गोठलवाल, एसएन श्रीवास्तव, शशिभूषण लाल सुशील मौजूद रहे। (कार्यक्रम में मस्ती डांस करते अधिकारी।)
सांस्कृतिक कार्यक्रम में जमकर झूमे यूपी के अफसर, तस्वीरें
10 of 12
आईएएस एसोसिएशन के सचिव भुवनेश कुमार व संयुक्त सचिव सुरेंद्र सिंह ने सांस्कृतिक संध्या के आगंतुकों का स्वागत किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में जमकर झूमे यूपी के अफसर, तस्वीरें