PICS: मैच के टिकट के लिए पुलिस से भिड़ गईं लड़कियां
Wed, 07 Oct 2015 04:11 PM IST
कानपुर में होने वाले क्रिकेट मैच के लिए हर तरफ पुलिस और क्रिकेट प्रेमियों के बीच संघर्ष चल रहा है।
PICS: मैच के टिकट के लिए पुलिस से भिड़ गईं लड़कियां
कानपुर के जिन-जिन स्थानों पर मैच के ये टिकट मिल रहे हैं वहां-वहां पुलिस और टिकट की चाह रखने वालों दर्शकों के बीच संघर्ष देखने को मिला।
PICS: मैच के टिकट के लिए पुलिस से भिड़ गईं लड़कियां
कहीं-कहीं पर यह संघर्ष हिंसक भी हो चले हैं। मजे की बात यह है कि टिकट की चाह रखने वालों के साथ पुलिस का यह संघर्ष लड़कों के साथ लड़कियों के साथ भी हुआ।
PICS: मैच के टिकट के लिए पुलिस से भिड़ गईं लड़कियां
बुधवार को आईसीआईसीआई बैंक में टिकट बंटने शुरू हुए। कुछ देर टिकट बंटने के बाद ही यहां विवाद होना शुरू हो गया।
PICS: मैच के टिकट के लिए पुलिस से भिड़ गईं लड़कियां
यहां टिकट पाने की ज्यादा भीड़ लड़कियों की ही थी। टिकट वितरण में अव्यवस्था को देखते ही वहां लाइन में लगी लड़कियों के बीच गुस्सा फूट गया।
PICS: मैच के टिकट के लिए पुलिस से भिड़ गईं लड़कियां
लड़कियों का आरोप था कि बैक डोर से टिकट बांटे जा रहे हैं जबकि वह सुबह से टिकट के लिए कतार में खड़ी हैं।
PICS: मैच के टिकट के लिए पुलिस से भिड़ गईं लड़कियां
इसके बाद पुलिस भी इस मामले में सक्रिय हो गई। पुलिस के साथ यहां लड़कियों की तीखी झड़प देखने को मिली।
PICS: मैच के टिकट के लिए पुलिस से भिड़ गईं लड़कियां
बता दें कि 11 अक्टूबर को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक दिवसीय मैच होना है।
PICS: मैच के टिकट के लिए पुलिस से भिड़ गईं लड़कियां
इस मैच के टिकट के लिए लिए पिछले कुछ दिनों से कानपुर के अलग-अलग जगहों पर टिकट का वितरण हो रहा है। ग्रीन पार्क में बहुत दिनों के बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित हो रहा है।